Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मुमुक्षु प्रियल कोठारी की 14 नवंबर को बीकानेर में होगी दीक्षा, 11 नवंबर को रतलाम में निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का होगा अभिनंदन

November 10, 2026

जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

November 10, 2026

रतलाम: खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

November 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
रतलाम

जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

EditorBy EditorNovember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,10नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। फोरलेन पर जैन ढाबे के समीप मंगलवार सुबह एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान के पीछे बने बाड़े से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। परिसर में रखे टायर आग की चपेट में आ गए। पास खड़ी एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि नजदीक स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान का आधा हिस्सा भी आग से प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 6 बजे लगी थी। शुरुआती समय में किसी को इसकी भनक नहीं लगी। जब आग ने तेजी से फैलना शुरू किया और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा, तब आसपास के लोगों को घटना का पता चला। जावरा फोरलेन पर जोयो तिराहे के सामने ढाबे के पास स्थित टायर दुकान के पिछले हिस्से में बने बाड़े से शुरू हुई आग धीरे-धीरे पूरे परिसर में फैल गई।

आग इतनी भीषण थी कि दुकान के पास खड़ी एक फ्रूट विक्रेता की कार भी इसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटों ने पास की ऑटो पार्ट्स दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

शुरुआती दो दमकलें नहीं चलीं, तब तक विकराल हुई आग

आग बुझाने के लिए सबसे पहले जावरा नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों दमकलें काम नहीं कर सकीं। इसके बाद तीसरी दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

15 दमकलों ने संभाला मोर्चा

आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने लगातार मशक्कत की। रतलाम से पहुंची दमकलों ने पानी के साथ केमिकल का भी इस्तेमाल किया। करीब ढाई घंटे की कोशिशों के बाद सुबह 8:30 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आगजनी में दुकान में रखे टायर, एक कार और आसपास की दुकान को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है।

Oplus_16908288

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
Next Article रतलाम: मुमुक्षु प्रियल कोठारी की 14 नवंबर को बीकानेर में होगी दीक्षा, 11 नवंबर को रतलाम में निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का होगा अभिनंदन
Editor

Related Posts

रतलाम: मुमुक्षु प्रियल कोठारी की 14 नवंबर को बीकानेर में होगी दीक्षा, 11 नवंबर को रतलाम में निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का होगा अभिनंदन

November 10, 2026

रतलाम: खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

November 9, 2026

रतलाम: पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में,4 की तलाश…हत्या के बाद पूरी रात कार में शव लेकर घूमते रहे आरोपी, मंदसौर तक पहुंचे… अगले दिन जामण क्षेत्र में फेंका शव

November 8, 2026

रतलाम: ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, तीन प्रकरण दर्ज,पंचेड़, इसरथूनी, नामली और शगुन ढाबा क्षेत्र में की गई कार्रवाई, करीब 5 हजार रुपये की अवैध मदिरा जब्त

November 6, 2026

रतलाम: बच्चों ने अपनी सेविंग से बांटी खुशियां, 35 जरूरतमंद साधर्मी परिवारों को बांटी 30-30 किलो राशन किट…JSG मैत्री का 11 वर्षों से जारी है सेवा प्रकल्प ‘आओ खुशियां बांटें’, पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन लोकेंद्र भवन में हुआ आयोजन, बच्चों ने अपनी बचत राशि से दिया सेवा में योगदान

November 6, 2026

रतलाम: पिपलौदा पुलिस की दो जगह दबिश, 110 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…54 और 56 ग्राम एमडी ड्रग्स की दो अलग-अलग खेप पकड़ी, तस्करी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त

November 6, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मुमुक्षु प्रियल कोठारी की 14 नवंबर को बीकानेर में होगी दीक्षा, 11 नवंबर को रतलाम में निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का होगा अभिनंदन

By EditorNovember 10, 2026

रतलाम, 10नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के वरिष्ठ श्रावक स्वर्गीय श्री छोटेलालजी कोठारी…

जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

November 10, 2026

रतलाम: खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

November 9, 2026
Top Trending

रतलाम: मुमुक्षु प्रियल कोठारी की 14 नवंबर को बीकानेर में होगी दीक्षा, 11 नवंबर को रतलाम में निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहन एवं परिवार का होगा अभिनंदन

By EditorNovember 10, 2026

रतलाम, 10नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के वरिष्ठ श्रावक स्वर्गीय…

जावरा में अग्निकांड: टायर दुकान में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कार भी जली…15 दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

By EditorNovember 10, 2026

रतलाम,10नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। फोरलेन पर जैन ढाबे के समीप मंगलवार सुबह एक टायर…

रतलाम: खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

By EditorNovember 9, 2026

रतलाम 9 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए किसानों द्वारा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.