स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने P सीरीज का नया हैंडसेट P99 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7,490 रुपये है। इसे कंपनी के सभी आधिकारिक ब्रैंड स्टोर और देशभर के रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकेगा। इसे शैंपेन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मार्किट में कुछ ऐसे हैंडसेट्स मौजूद हैं जिनकी कीमत 8,000 रुपये से कम है।
Panasonic P99 के फीचर्स:
इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1280 है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम और 4जी VoLTE सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी:
फोन को पावर देने के लिए इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5 हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
