Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » स्कूलों में जाकर विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों की समस्या का करेंगे समाधान,त्रैमासिक रिजल्ट के आधार पर विद्यार्थियों की विषय विशेष में कमजोरी  विश्लेषण किया गया
All News

स्कूलों में जाकर विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों की समस्या का करेंगे समाधान,त्रैमासिक रिजल्ट के आधार पर विद्यार्थियों की विषय विशेष में कमजोरी  विश्लेषण किया गया

SamagraBy SamagraNovember 25, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 25 नवम्बर 2019/ जिले के स्कूलों में बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों की विषय विशेष में कमजोरी का विश्लेषण किया गया है। इसके लिए रैंडम आधार पर जिले के 63 स्कूलों के विद्यार्थियों के त्रैमासिक परीक्षाओं कि उत्तर कॉपियां चेक की गई है। कॉपी चेक करने के बाद विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की गई है जिसमें पाया गया है कि विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के साथ-साथ कई विद्यार्थी हिंदी विषय में भी कमजोर है। सभी विद्यार्थियों की कमजोरी को दूर करने उनकी विषय संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक उन्हीं स्कूलों में पहुंचेंगे।
यह जानकारी समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया के दौरान ही आगामी दिसंबर के प्रथम सप्ताह में विद्यार्थियों के टेस्ट लिए जाकर देखा जाए कि बच्चों का अध्ययन स्तर कहां पहुंचा है। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बताया गया कि जिले के रेंडम ली सिलेक्ट 63 स्कूलों के बच्चों की उत्तर कॉपियां डाइट पिपलोदा के फैकल्टी तथा डीएड कर रहे स्टूडेंट द्वारा जांची जाकर विश्लेषण किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने जिले की रतलाम जेल तथा दो अन्य उपजेलों में बंदियो बंधुओं को आय उपार्जन कार्यों की ट्रेनिंग दिलवाने के लिए आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जेल बंदियों के पुनर्वास के उद्देश्य से उनको मोबाइल रिपेयरिंग तथा अन्य छोटे-मोटे इक्विपमेंट रिपेयरिंग की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी में लंबित आवेदन शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर जाने वाले आवेदनों के निराकरण में देरी बरतने पर नामांतरण के प्रकरणों में नामली नायब तहसीलदार तथा आलोट तहसीलदार तथा सीमांकन के प्रकरण में रतलाम ग्रामीण तहसीलदार को शोकाज नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकरणों के निराकरण में देरी करने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनर सत्यापन अभियान के तहत नगर निगम का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, अभी तक मात्र 10 प्रतिशत ही कार्य पूरा किया गया है। इस पर कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर ने रतलाम नगर में पेंशन सत्यापन कार्य की मानिटरिंग हेतु श्रम विभाग के निरीक्षकों को निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को यह जानकारी निकालने के निर्देश दिए कि बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान की मानिटरिंग में लगाए गए पर्यवेक्षक सही ढंग से एवं ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं, जांच करके कलेक्टर को जानकारी देवें। जिले में चल रहे बीपीएल हितग्राही परिवार सत्यापन अभियान की विस्तृत समीक्षा में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके अनुभाग क्षेत्र में तैनात सत्यापन दलों द्वारा शत-प्रतिशत रूप से मोबाइल ऐप राशन एवं मित्र डाउनलोड कर लिया जाना सुनिश्चित करें। यह एप हितग्राही परिवार को भी डाउनलोड करवाया जाए। दलों द्वारा सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए। कलेक्टर द्वारा समीक्षा में पाया गया कि जावरा अनुभाग में अभियान के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है, आलोट में भी कार्य ठीक पाया गया है। सैलाना क्षेत्र में कार्य ने अपेक्षित गति नहीं पकड़ी है। सैलाना क्षेत्र में बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान तथा वनाधिकार अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की मानीटरिंग करने के लिए कलेक्टर द्वारा सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत की अतिरिक्त सीईओ को सैलाना, बाजना क्षेत्र में विशेष रूप से तैनात करें ताकि कार्य में गति आ सके।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविकास कार्यो के लिए 61 नगरीय निकायों को 38 करोड़ आवंटित,जिले की सैलाना और आलोट नगर परिषद को मिले 50-50 लाख रुपए, आलोट में स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए मिली राशी
Next Article रतलाम स्त्री रोग एवं प्रसूति एसोसिएशन को मिला “वंडर फोगसियन अवॉर्ड 2019”, अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा सहित अन्य पदाधिकारियों को अवार्ड व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.