नई दिल्ली, 8 दिसम्बर2019/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनका हाल जाना. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से पुणे में मुलाकात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना. उनके साथ शानदार बातचीत हुई. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं.’
इंडिया टुडे से बात करते हुए अरुण शौरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले अपने लवासा बंगले में टहलते समय फिसल गए थे. लेकिन वह फिट और ठीक हैं और जल्द ही उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा. बता दें कि राफेल सौदे को लेकर शौरी ने मोदी सरकार की खुलेआम आलोचना की थी और इस मुद्दे पर बेहद मुखर रहे थे.
बता दें कि शौरी पुणे से करीब 60 किलोमीटर दूर लवासा लेक सिटी स्थित अपने बंगले के पास टहलने के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद शौरी 1999-2004 के दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विनिवेश मंत्री थे. रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित शौरी ने 1967- 1978 के दौरान विश्व बैंक के साथ एक अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया है. शौरी ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के संपादक भी रहे हैं.
(साभार-आज तक)
Next Article अगले दो वर्ष में प्रदेश में खुलेंगी 36 नई खेल अकादमी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.