Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया सतत् उपलब्ध कराया जाएगा, प्रभारी मंत्री सचिन यादव नामली तथा रतलाम कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए
All News

रतलाम:किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया सतत् उपलब्ध कराया जाएगा, प्रभारी मंत्री सचिन यादव नामली तथा रतलाम कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए

SamagraBy SamagraDecember 11, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 11 दिसंबर 2019/ प्रदेश में किसानों को यूरिया की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को जितनी भी आवश्यकता है यूरिया सुनिश्चित रूप से उपलब्ध करवाएंगे। यह बात प्रदेश के किसान कल्याण कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने रतलाम तथा नामली में आयोजित कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए कही। इस दौरान विधायक झाबुआ श्री कांतिलाल भूरिया, विधायक आलोट श्री मनोज चावला, विधायक सैलाना श्री हर्ष विजय गहलोत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी धाकड़, श्री राजेश भरावा, श्री विनोद मिश्रा मामा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्री पारस सकलेचा, श्री रजनीकांत व्यास, श्री प्रमोद गुगलिया, श्री धीरूभाई पटेल, सुश्री कोमल धुर्वे, श्री जगदीश पाटीदार, श्री दिनेश शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्री कीर्तिशरण सिंह, श्री जोएब आरिफ, श्री राकेश झालानी, सुश्री अदिति दवेसर, श्री मुबारिक खान आदि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को कर्ज के दलदल से बाहर निकाला जा रहा है। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रथम चरण में 20 लाख किसानों के सात हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है। राज्य शासन का प्रयास खेती की लागत में कमी लाने का है। इसके तहत बिजली के बिल आधे किए गए हैं। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। राज्य शासन का प्रयास है कि मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैविक प्रदेश के रूप में जाना जाए। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल तथा पेस्टीसाइड के कारण किसान परिवारों में सदस्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। शासन का प्रयास जैविक खेती को अधिकाधिक रूप से फैलाने का है। इसी के साथ ही राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गौशाला निर्माण योजना है, जिसमें प्रथम चरण में 1 हजार गौशालाएं प्रदेश में निर्मित की जा रही हैं। योजना के तहत आगामी समय में प्रत्येक पंचायत में गौशाला निर्माण किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यूरिया की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी किसानों को यूरिया मिले इसके लिए राज्य शासन द्वारा कुशल प्रबंधन किया गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर महीनों में 1.20 लाख मैट्रिक टन ज्यादा यूरिया उपलब्ध कराया गया है। वही यूरिया का चार लाख मैट्रिक टन का अग्रिम भंडारण भी किया गया। किसानों को चार लाख 35 हजार मेट्रिक टन यूरिया आगामी दिनों में उपलब्ध कराया जा रहा है। 1 से 10 दिसंबर तक दो लाख मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराने के लक्ष्य को राज्य शासन द्वारा पूर्ण किया गया है। आगामी 10 दिनों में दो लाख मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। रतलाम जिले में 1 हजार 460 मेट्रिक टन यूरिया सहकारी संस्थाओं में उपलब्ध है। रेलवे की दो और रेक आ रही है जिसमें 1 हजार 200 मेट्रिक टन यूरिया रतलाम जिले को मिल रहा है। रतलाम जिले में नगद राशि पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए 11 वितरण केंद्र खोले गए हैं। जरूरत के मुताबिक इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। किसान किसी भी बहकावे में नहीं आए, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के संबंध में किसानों को मुआवजा राशि का जिक्र करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय शासन से 7200 करोड रुपए मांगे गए थे। परंतु मात्र 1 हजार करोड रुपए मिले हैं। लेकिन हम किसान को संकट से बाहर निकाल कर ही दम लेंगे। रतलाम जिले में अतिवृष्टि प्रभावित फसलों का किसानों को 72 करोड़ 80 लाख रुपए मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में डाल दी गई है। अभी नुकसान का 25 प्रतिशत प्रदान किया गया है शेष राशि भी शीघ्र ही दी जाएगी। किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा 509 करोड रुपए का प्रीमियम जमा कराया गया है। भावांतर के 1 हजार करोड रुपए केंद्र से प्राप्त होना है। प्रभारी मंत्री ने किसानों से कहा कि यदि उनसे कोई यूरिया का ज्यादा मूल्य लेता है तो उसकी शिकायत करें, तत्काल गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान विधायक झाबुआ श्री कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों, ग्रामीणों से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति की समस्या का समाधान राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। राज्य शासन इसके लिए कृत संकल्पित भी है। अपने अल्प कार्यकाल में अब तक राज्य शासन द्वारा उल्लेखनीय कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। विधायक श्री हर्ष विजय गहलोत, श्री मनोज चावला, श्री राजेश भरावा, श्री डी.पी धाकड, श्री धीरूभाई पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपोखरण में दिखी भारत की ताकत, सेना ने होवित्जर तोपों से बरसाए ये ‘खास’ बम
Next Article आज की लॉन्चिंग के साथ ही ISRO का नया रिकॉर्ड, 20 साल में 319 विदेशी उपग्रह
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार दोपहर उस समय…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.