Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुझे जनता से चाहिए अपने कामकाज के आकलन का प्रमाण पत्र: सीएम कमलनाथ
All News

मुझे जनता से चाहिए अपने कामकाज के आकलन का प्रमाण पत्र: सीएम कमलनाथ

SamagraBy SamagraDecember 16, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,16दिसम्बर2019/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मुझे अपने कामकाज के आकलन का प्रमाण पत्र जनता से चाहिए। प्रचार-प्रसार, होर्डिंग और ब्राडिंग के जरिए आत्म प्रशंसा करने से मैं परहेज रखता हूँ। श्री कमल नाथ ने 16 दिसम्बर 1971 को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 48 साल पहले पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए एक नया राष्ट्र ‘बांगलादेश’ बनाने के गौरवपूर्ण दिन का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छा होता अगर पूरे देश में इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता। मुख्यमंत्री ने आज एक निजी चैनल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश में एक वर्ष में किए गए बुनियादी बदलाव और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।

जनता का सरकार पर विश्वास हो, यह है मेरा प्रयास

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अपने एक साल के कामकाज में प्रचार-प्रसार से दूर रहकर किए गए कामों पर कहा कि मेरा विश्वास है कि हमारे कार्यों पर अंतिम मुहर जनता की लगना चाहिए। जनता की तरफ से यह बात आए कि उसे सरकार और नेतृत्व पर विश्वास है। यही प्रमाण-पत्र हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आयोजनों, अभियानों और अतिरेक प्रचार-प्रसार करें, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हो, तो यह जनता के साथ धोखा है।

समय पर सही तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले एक साल के दौरान अपनी सरकार के कामकाज पर कहा कि काम करने के लिए मुझे अभी तक मात्र साढ़े नौ माह मिले हैं। मेरा सबसे पहला प्रयास यह था कि शासन और प्रशासन की सोच, नजरिए और दृष्टिकोण में परिवर्तन हो। हम चाहे कोई भी नीति बना लें, उसका क्रियान्वयन सही तरीके से समय पर न हो, तो इसका लाभ लोगों को नहीं मिलता है। इस दृष्टि से तंत्र के व्यवहार में परिवर्तन और जवाबदेही का वातावरण हमने प्रदेश में बनाया है। सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा, ऐसा जनता में विश्वास हो। इस दिशा में हमने ठोस प्रयास किए हैं। जो निवेश हमारे यहां पूर्व से स्थापित है, उसका विश्वास सरकार पर हो, इस दृष्टि से भी हमने काम किया है। मेरा मानना है कि जब तक हम प्रदेश में स्थापित उद्योगों में विश्वास पैदा नहीं करेंगे, तब तक हमारे यहां नए निवेश आने की संभावना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि इस क्षेत्र में हमने सफलता हासिल की है।

माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाना हमारी मंशा, टारगेट करना नहीं

मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरी के बाद माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर कहा कि आज हमारे प्रदेश में जितने दूध की खपत है, उतना उत्पादन भी नहीं होता। जाहिर है कि प्रदेश की जनता को मिलावटी दूध वितरित हो रहा है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को यह सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए हमने प्रदेश में निरंतर दूध उत्पादन सहित सभी खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। माफिया के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूँ कि हम इसके जरिए किसी को टारगेट नहीं कर रहे हैं। संगठित अपराध करने वाले और ब्लैकमेल करने वाले माफिया को अब मध्यप्रदेश में पनपने की इजाजत नहीं होगी। प्रदेश के विकास और जनता के हितों के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जब हम प्रदेश में निवेश की बात करते हैं, तो हमें निवेशकों के लिए ऐसा वातावरण भी बनाना होगा, जिसमें वे निर्भय होकर बगैर किसी दबाव के काम कर सकें। उन्होंने कहा कि जब से हमने यह अभियान छेड़ा है, लोग निर्भय होकर माफिया के विरुद्ध शिकायतें कर रहे हैं। मेरे पास लोगों के मेल भी आ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि लोग माफिया से त्रस्त हैं। भय के कारण वे अभी तक सामने नहीं आए थे। पिछले 15 वर्षों से उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। समाज और प्रदेश सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रदेश को हम माफियामुक्त बनाकर रहेंगे।

धर्म हमारी आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रामपथ वन गमन मार्ग बनाने और महाकाल मंदिर सहित प्रदेश के आस्था स्थलों के विकास की योजनाएँ शुरु करने पर कहा कि यह सब काम हम राजनीतिक एजेंडे पर नहीं बल्कि लोगों की आस्थाओं और मान्यताओं के सम्मान के लिए सरकार के दायित्व का ही निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं का देश है। इसी विशेषता के कारण पूरा विश्व भारत को सम्मान की दृष्टि से देखता है। यह सम्मान बरकरार रहे, इस दिशा में हम काम करते रहेंगे।

1971 का गौरव दिवस पूरे देश में मनाते, तो अच्छा होता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम प्रदेश में 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई जीतने का विजय दिवस मना रहे हैं। हमारी सेना के तीनों अंगों के जवानों ने जिस वीरता के साथ इस युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, आजादी के बाद इससे बड़ा गौरव का दिन भारतवासियों के लिए हो नहीं सकता। द्वितीय विश्व-युद्ध के बाद दुनिया के इतिहास में यह पहली बार हुआ था, जब पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्म-समर्पण किया था। थल सेना के अध्यक्ष जनरल मानेक शॉ के समक्ष पाकिस्तान सेना के जनरल नियाजी ने अपनी बंदूक और बेल्ट उतारकर आत्म-समर्पण किया था। पाकिस्तान के शोषण से बंगलादेशियों को मुक्त कराकर एक नए देश का गठन श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रयासों से संभव हुआ था। उन्हें पूरे विश्व ने इस सफलता पर ‘आयरन लेडी’ की उपाधि दी थी। हम सभी भारतवासियों के लिए 48 साल पहले का यह दिन सबसे बड़ा गौरवान्वित करने वाला दिन था। पाकिस्तान के खिलाफ 13 दिन चले इस युद्ध में हमारी सेना के जिन जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उन शहीदों के प्रति पूरे देश की सच्ची श्रद्धांजलि होती, अगर हम इसे पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाते।

विज़न डाक्यूमेंट प्रदेश के भविष्य के विकास का दस्तावेज

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर जारी होने वाले विज़न डाक्यूमेंट की मूल मंशा बताते हुए कहा कि हम भविष्य के मुताबिक इस प्रदेश को गढ़ना चाहते हैं। शहर, गांव, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में आने वाले समय में नए परिवर्तनों के साथ विकास की रूपरेखा बने, यह हमारे विज़न डाक्यूमेंट का मूल उद्देश्य है। हम प्रदेश की जनता को बताना चाहते हैं कि विकास को लेकर हमारी सोच क्या है।

राष्ट्रवाद की भावना जोड़ने की हो, बांटने की नहीं

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने राष्ट्रवाद की अपनी अवधारणा बताते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है। हर जाति, धर्म और संस्कृति का सम्मान हो, यही हमारा सच्चा राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कानून नहीं बनना चाहिए, जिससे यह संकेत और संदेश जाए कि हमारे देश के लोग खुद को असुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि देश के हित में यह जरूरी है कि हम जोड़ने की राजनीति करें। हम हर उस फैसले के खिलाफ हैं, जिससे देश में वैमनस्य फैले और भाईचारे की भावना को आघात पहुंचे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगौरवशाली ढंग से हुआ विजय दिवस का आयोजन, पुलिस ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया
Next Article किसान फसल ऋण माफी योजना योजना के द्वितीय चरण पर अमल की तैयारी आरंभ, कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.