नई दिल्ली, 22दिसम्बर2019/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकार के दूसरे कार्यकाल में अलग-अलग मंत्रालयों के शुरुआती छह महीने के कामकाज की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों और नौकरशाहों से आधारभूत संरचना और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नीतियां बनाने को कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पिछले छह महीने में आधारभूत संरचना, कृषि और ग्राामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की समीक्षा के लिए की गई बैठक में निर्देश दिए।
मंत्री परिषद के साथ हुई मैराथन बैठक करीब नौ घंटे तक चली और इस दौरान मोदी ने कहा कि अब तक कड़ी मेहनत की गई है किंतु विशेषज्ञों और हितधारकों और लोगों की राय के आधार पर और हासिल किया जा सकता है।
सरकार के सूत्रों ने बताया कि दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की समीक्षा की। दोपहर बाद उनका ध्यान आधारभूत क्षेत्र पर रहा जिसमें विभिन्न समितियों के सचिवों ने तीन क्षेत्रों पर मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सामाजिक क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बैठक में यह मुद्दा उठा या नहीं।
सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्री परिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है। नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी।
(साभार-अमर उजाला)
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.