Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » 80 फीट रोड पर अवैध कब्जे और रजिस्ट्री की शिकायत, कलेक्टर ने शहर एसडीएम को दिए जांच के निर्देश, जनसुनवाई में आए 102 आवेदन
All News

80 फीट रोड पर अवैध कब्जे और रजिस्ट्री की शिकायत, कलेक्टर ने शहर एसडीएम को दिए जांच के निर्देश, जनसुनवाई में आए 102 आवेदन

SamagraBy SamagraDecember 24, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 24 दिसम्बर 2019/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जनसुनवाई करते हुए 102 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए। जनसुनवाई में आवेदन देकर 80 फीट रोड पर नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे और रजिस्ट्री की शिकायत भी की गई।
जनसुनवाई में राम मंदिर रोड निवासी ओमप्रकाश पिता भंवरलाल झंवर ने आवेदन में कहा कि वे सज्जन मिल एवं सज्जन केमिकल में कार्य करते थे, परन्तु विगत 23 साल पूर्व फेक्ट्री बंद हो जाने से वे बेरोजगार है तथा उनकी कोई संतान भी नहीं है जो उनकी आर्थिक मदद कर सके। श्री झंवर ने आयुष्मान कार्ड प्रदान करने हेतु निवेदन किया जिस पर सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। ग्राम बंजली निवासी राजेन्द्र पिता लालूराम बारोदिया ने आवेदन देते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति का होकर नगर निगम अन्तर्गत झोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 6 में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रुप में सफाई संरक्षक के पद पर कार्य करता था किन्तु विगत कुछ समय से स्वास्थ्य खराब होने से अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हो सका जिसका मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया है फिर भी मुझे कार्य पर नहीं रखा जा रहा है। मेरे पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है और वर्तमान में मेरी परिस्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। प्रकरण के निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया है।
ग्राम रणायरा निवासी छगनलाल ने अपने आवेदन में कहा कि पीएचई विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 में पेयजल निदान हेतु पाईप लाईन डाली थी किन्तु आंतरिक मार्गों पर रिपेयरिंग नहीं की गई और न ही पंचायत द्वारा सीमेंट-कांक्रीट रोड बनाया गया जिससे ग्रामीणों को उक्त मार्ग पर कीचड एवं गंदगी की समस्या का सामना करना पड रहा है। विभाग द्वारा 10 माह पूर्व कार्य किया गया था जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पर ग्रामीणों द्वारा की गई थी। कलेक्टर ने प्रकरण के निराकरण हेतु पीएचई विभाग को निर्देशित किया है।
80 फीट रोड पर अवैध कब्जे और रजिस्ट्री की शिकायत
80 फीट रोड निवासी जीवनबाई पिता भोगजी, सूरजबाई पति कुमानसिंह तथा पूंजीबाई पति रामसिंह ने संयुक्त आवेदन में शिकायत दर्ज कराई कि वे 80 फीट रोड रत्नपुरी स्थित झुग्गी-झोंपडी में रहते हैं जो कि नजूल की भूमि होकर सज्जन मिल एवं उद्योग विभाग की है। इस भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कई बीघा जमीन पर अनाधिकृत रुप से कब्जा कर रखा है और उसकी रजिस्ट्री भी करवा ली गई है तथा भू-माफिया के लोग लंबे समय से हमें परेशान कर रहे हैं जिसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने पर भी की गई है। उक्त निवासियों ने आवेदन में भू-माफियाओं से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार की है। आवेदन की सुनवाई करते हुए उसके निराकरण हेतु एसडीएम शहर को निर्देशित किया गया।
मित्र निवास कालोनी निवासी अब्दुल वहीद ने आवेदन में कहा है कि मित्र निवास कालोनी स्थित शिवम् अपार्टमेंट के कुछ रहवासियों द्वारा नगर निगम की परमिशन लिए बिना ही अवैध निर्माण किया गया है, जिससे मेरे मकान की खिडकी व दरवाजे बंद हो चुके हैं। सीनियर सीटीजन होने के कारण मैं कुछ भी कर पाने में असमर्थ हूं। एसडीएम शहर को प्रकरण निराकरण के निर्देश दिए गए। ग्राम बिरमावल निवासी संगीताबाई पति राजेन्द्र कुमार मेहरू ने आवेदन में कहा है कि प्रार्थी द्वारा बस स्टैण्ड स्थित अटल मार्केट में एक दुकान नीलामी में ली गई है परन्तु उसकी दुकान के सामने अस्थाई तौर पर तम्बू लगाकर सब्जी की दुकान संचालित की जाती है, जिससे प्रार्थी की दुकान पूरी तरह ढंक जाती है और दुकान से किसी प्रकार की बिक्री भी नहीं हो पाती है। प्रार्थी द्वारा ग्राम पंचायत में भी आवेदन दिया कि उक्त दुकान को हटाया जाए परन्तु पंचायत द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में प्रार्थी के सामने दुकान किराया निकालना भी दूभर हो गया है। प्रकरण निराकरण हेतु सीईओ रतलाम को प्रेषित किया गया है।
आलोट तहसील के ग्राम डेहरी निवासी मोहनलाल पिता तुलसीराम खारोल ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रार्थी का मकान ग्राम डेहरी में कच्चा बना हुआ था। अत्यधिक वर्षा के कारण उसका मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। अतः उसे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। प्रकरण तहसीलदार आलोट को निराकरण हेतु भेजा गया है। सैलाना तहसील के ग्राम देवरुण्डा निवासी नारजी गामड ने अपने आवेदन में कहा है कि जल संसाधन संभाग द्वारा सांसर सिंचाई तालाब में नहर के डूब में आने वाले कृषक को मुआवजा राशि का केश बनाकर भू-अर्जन अधिकारी को भेजे हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन गरीब आदिवासियों को मुआवजा राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रकरण निराकरण हेतु एसडीएम सैलाना को भेजा गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के समीप स्थित इस जिले के व्यक्ति की गुजरात में शेर के हमले में मौत,मजदूरी के लिए खेत पर जाते समय हुआ हादसा
Next Article बीपीएल परिवार सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश,कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.