रतलाम, 30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। काटजू नगर क्षेत्र (आमलिया भेरू) मे रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने इतनी जोरदार की टक्कर मारी कि युवक की मौत हो गई ,वहीं बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इधर एक अन्य हादसे में परनाला रोड पर दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
पहली घटना डेलनपुर पुलिया के पास सैलाना रोड की है। मृतक आमलिया भेरू (काटजूनगर) रहवासी मनोज पिता गोवर्धन (30) है। मनोज अपनी मोटरसाइकल से कहीं गया था कि रतलाम के निकट डेलनपुर में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने वाहन तेजगति से लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को जोरदार की टक्कर मार दी। बाइक सवार को टक्कर में सिर व हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया। बहरहाल औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दिलीप पिता गोवर्धन गुजराती निवासी आमलिया भेरू की सूचना पर मर्ग कायम किया है।
उधर, शिवगढ़ थाना पुलिस ने परनाला की सड़क दुर्घटना में गाड़ी से गिरे एक व्यक्ति की मौत होने पर मर्ग कायम किया। मृतक सरवन थाने के गांव पाटड़ी का जीवन पिता गोतिया डोडियार (45) है। बताते है कि गाड़ी से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल चौकी के सैनिक नाथूलाल की सूचना पर मर्ग कायम किया। बताते हैं कि मृतक युवक साथियों के साथ मोटर साइकल से जा रहा था कि परनाला आमरोड पर मोटर साइकल की गति तेज होने से वह रोड से नीचे उतर गई जिससे बाइक चालक सहित दो अन्य युवकों घायल हो गए। घटना में जीवन के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस थाना शिवगढ़ ने इस मामले में पाटड़ी थाना सरवन रहवासी नानालाल डोडियार की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.