Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव करेगी कमलनाथ सरकार, कम करेगी जुर्माना, जानिए- क्या होगी जुर्माने की नई रकम
All News

नए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव करेगी कमलनाथ सरकार, कम करेगी जुर्माना, जानिए- क्या होगी जुर्माने की नई रकम

SamagraBy SamagraDecember 31, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,31दिसम्बर 2019/वाहन चालकों पर महंगे-सस्ते जुर्माने को लेकर केंद और कमलनाथ सरकार में होड़ मच गई है। केंद्र के नए मोटर व्हीकल एक्ट को दरकिनार करने वाली कमलनाथ सरकार अब उसी एक्ट में कुछ बदलाव करके काफी सस्ते जुर्माने के प्रावधान करने जा रही है। परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के चालान पर कंपाउंडिंग फीस लगाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने केंद्र द्वारा लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दिए गए जुर्माने के 46 प्रावधानों में बदलाव कर मध्य प्रदेश में कंपाउंडिंग फीस की दरें तय की हैं। बाकायदा इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा चुका है।
केंद्र द्वारा नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू करते वक्त सरकार की मंशा थी कि भारी जुर्माने के चलते लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे, जिससे दुर्घटनाएं कम होगी। लेकिन, कांग्रेस और विपक्षी शासित राज्यों ने इस कानून को जनता पर भार बताते हुए इसे लागू करने से इनकार किया था। वहीं, अब कमलनाथ सरकार ने तय कर लिया है कि जुर्माने की राशि केंद्र द्वारा तय की गई राशि से काफी कम होगी। दरअसल, परिवहन विभाग ने जो नया प्रस्ताव तैयार किया है वह मध्य प्रदेश के वर्तमान जुर्माना राशि से भले ही ज्यादा है लेकिन मोदी सरकार के जुर्माने की राशि के मुकाबले ये बेहद कम है।
कमलनाथ सरकार के कानून और जनसम्पर्क मंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए जुर्माने की रकम मोदी सरकार के मुकाबले कम रखने की वजह बताई है। पीसी शर्मा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा “निश्चित तौर पर इस समय महंगाई सातवें आसमान पर है। केंद्र सरकार ने जो कहा था दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे हर साल वो किया नहीं, काम-धंधे लोगों के बंद हो गए हैं। नोटबंदी, जीएसटी लगा ऊपर से। 10-10 गुना हर चीज के रेट बढ़ा दिए हैं। ट्रांसपोर्ट के मामले में जिसमें हेलमेट न लगाने पर 500 से 1500 रुपए कर दिया।”
शर्मा ने कहा कि “कमलनाथ जी ने कहा, नहीं यह ज्यादा है। इसका रेट 400 होगा। उन्होंने कहा बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना, तीन माह का कारावास और 5000 का जुर्माना। हमारी सरकार ने 1000 रुपये कर दिया। हर चीज में इस तरह से कम किया गया है। ऐसे लोगों पर भार नहीं पड़े। इस महंगाई के दौर में भारतीय जनता पार्टी ने जनता पर भार डाला है। इनका जो राज्य है गुजरात, उसमें भी उन्होंने भी उसको नहीं माना है पर हम संशोधन के साथ इसको लागू करेंगे। जिससे मध्य प्रदेश के आम नागरिक पर कम लोड पड़े और कम उसको जुर्माना देना पड़े।”
दरअसल, केंद्र द्वारा लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किए गए जुर्माने के 46 प्रावधानों में मध्य प्रदेश की सरकार ने बदलाव किया है। वहीं, केंद्र द्वारा लागू मोटर व्हीकल एक्ट का जुर्माना कोर्ट में होगा और मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा लागू किए गए जुर्माने को पुलिस वसूलेगी।
मोदी सरकार और कमलनाथ सरकार के जुर्माने में कितना अंतर:- 
केंद्र सरकार द्वारा हेलमेट ना लगाने पर 500 से 1500 रुपये तक का जुर्माना है तो वहीं मध्य प्रदेश में इसके लिए महज़ 400 रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।बिना लाइसेंस ड्राइविंग पर केंद्र द्वारा बनाए गए कानून के मुताबिक 3 महीने की जेल और 5 हज़ार रुपये का जुर्माना है। तो वहीं मध्यप्रदेश में इसके लिए 1 हज़ार रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। बिना पीयूसी ड्राइविंग पर केंद्र सरकार का 3 महीने ड्राइविंग से बैन या 10 हज़ार रुपये जुर्माना है। तो वहीं मध्य प्रदेश में इसके लिए सिर्फ 1 हज़ार का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग पर केंद्र का जुर्माना 1 हज़ार रुपए है। वहीं एमपी में इसके लिए 500 रुपए प्रस्तावित है।ट्रिपल राइडिंग पर केंद्र सरकार ने 3 महीने की जेल या 1 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, एमपी में इसके लिए महज़ 400 रुपए प्रस्तावित किया गया है। ज्यादा हॉर्न पर मोदी सरकार के 2000 रुपये के जुर्माने को मध्य प्रदेश में घटाकर सिर्फ 500 रुपए प्रस्तावित किया गया है। बिना इन्शुरेन्स ड्राइविंग पर केंद्र के 3 महीने की जेल और 2 हज़ार रुपये के जुर्माने को एमपी में घटाकर 1 हज़ार रुपए प्रस्तावित किया गया है।
परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही कैबिनेट इसपर कोई फैसला ले लेगी। हालांकि, जुर्माने की राशि घटाने के प्रस्ताव पर बीजेपी ने आपत्ति उठायी है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और विद्यायक विश्वाश सारंग ने कहा है कि कांग्रेस खुद अनुशासनहीन पार्टी है इसलिए जनता में अनुशासन नहीं फैलाना चाहती है।दरअसल, देश में सड़क दुर्घटनाओं के चलते हर साल लाखों मौतें होती हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की मंशा थी कि जुर्माने की राशि ज्यादा होगी तो लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करेंगे।
ऐसे में वाहन चालक भी मानते हैं कि राज्य सरकार का जुर्माना कम करने की बात कहना गलत है, ज्यादा जुर्माने के चलते लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। हालांकि, केंद्र द्वारा लागू किए गए मोटर व्हीकल एक्ट में भले ही कमलनाथ सरकार कह रही हो कि लागू नहीं करेंगे लेकिन केंद्र के द्वारा पारित किए गए इस कानून को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी हो जाती है। ऐसे में सरकार ने नए नियमों के तहत जुर्माने की राशि में ढील देकर जहां जनता को राहत देने की कोशिश की है वहीं विपक्ष के आरोपों के मुताबिक जुर्माने की राशि कम होने के चलते लोगों में डर कम होगा और दुर्घटनाएं ज्यादा होंगी।
(साभार-इंडिया टीवी)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआज रिटायर हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत,1 जनवरी से संभालेंगे CDS का कार्यभार,जानिए मीडिया से चर्चा में क्या कहा-
Next Article रतलाम :बाइक पर मादक पदार्थ ले जाते हुए दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.