Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

April 18, 2026

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कोरोना महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वालों का वीजा किया सस्पेंड
All News

कोरोना महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वालों का वीजा किया सस्पेंड

SamagraBy SamagraMarch 12, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,12मार्च2020/चीन, ईरान और इटली में महामारी बने कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी महामारी घोषित किया है. भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. इस प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी. यह प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से ही लागू हो जाएगा.
सरकार ने यह भी कहा है भारतीय नागरिकों को कठोरतापूर्वक यह सलाह दी जाती है कि गैरजरूरी विदेशी यात्राएं न करें. अगर वे कहीं से भी यात्रा करके वापस लौटते हैं तो उन्हें कम से कम 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जा सकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है, ‘ हमारे आंकलन के मुताबिक COVID-19 अब महामारी बन चुका है. स्वास्थ्य संगठन पूरी दुनिया में फैल रहे इस वायरस की सक्रियता से चिंतित है. यह खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है.’
सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी विदेशी शख्स भारत आने की इच्छा रखता है, वह पहले भारतीय दूतावास से संपर्क करे. सभी भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिकों को हिदायत दी जाती है कि अगर बेहद जरूरी न हो तो अनावश्यक यात्रा न करें. अगर वे भारत आते हैं तो उन्हें 14 दिन तक लोगों से अलग निगरानी में रखा जा सकता है.
भारत में कोरोना वायरस के 60 पॉजिटिव केस
कोरोना वायरस ने भारत को भी अपने चपेट में ले लिया है. COVID-19 से संक्रमित 60 मरीज भारत में भी हैं. कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय में लगातार कई राउंड बैठक की जा रही है. दरअसल कोरोना वायरस पर निर्माण भवन में बैठक बुलाई गई थी. बुधवार को हुई इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने की. बैठक के बाद ही यह फैसला हुआ है.
14 दिन के लिए निगरानी में रहेंगे विदेशी यात्री!
चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी में जो भी भारतीय या विदेशी यात्री 15 फरवरी तक रहे हों, उन्हें भारत आने पर कम से कम 14 दिन के लिए अलग मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा. 13 मार्च के बाद से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी.
जमीनी सीमाओं पर भी प्रतिबंध लागू
भारत सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के तहत होने वाली आवाजाही पर भी तय चेक पोस्ट पर नजर रखी जाएगी. हर चेक पोस्ट पर स्क्रीनिंग की जाएगी. इसे अलग से गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफाई किया जाएगा.
क्या कहते हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक COVID-19 वायरस का फैलाव बेहद तेजी से हो रहा है. प्रभावित देशों में इसकी संख्या 3 गुनी बढ़ रही है. दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 118,000 मामले सामने आ चुके हैं. 114 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है. इस वायरस की वजह से कुल 4,291 लोग जिंदगी गंवा चुके हैं. हजारों लोग अस्पतालों में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी को कोई भी देश हल्के में न ले. यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकलेक्टर ने गेहूं उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की
Next Article राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची,एमपी में दूसरी सीट से यह बने उम्मीदवार
Samagra

Related Posts

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

By EditorApril 18, 2026

रतलाम, 18 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026
Top Trending

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

By EditorApril 18, 2026

रतलाम, 18 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में शनिवार को उस समय…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

By EditorApril 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.