Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » विधानसभा की कार्यसूची जारी, बहुमत परीक्षण पर संशय के बादल
All News

विधानसभा की कार्यसूची जारी, बहुमत परीक्षण पर संशय के बादल

SamagraBy SamagraMarch 15, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,15मार्च2020/भोपाल में रविवार को खासी सियासी गहमागहमी मची रही। भोपाल में जयपुर से आए सभी विधायकों की मेडिकल जांच हुई। वहीं, कांग्रेस के 16 बागी विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उनका इस्तीफा स्वीकार करने को कहा। उधर, सीएम कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक भी हुई। इसके अलावा आज मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यसूची जारी कर दी गई और इसमें बहुमत परीक्षण का कहीं जिक्र नहीं है। जानिए अबतक का अपडेट-
मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यसूची जारी
मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यसूची जारी कर दी गई है। इसमें बहुमत परीक्षण का जिक्र नहीं है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि सोमवार को सदन में कमलनाथ सरकार का बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव शायद न आए। यानि बहुमत परीक्षण पर संशय के बादल नजर आ रहे हैं।
सपा करेगी कांग्रेस का समर्थन 
सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस सरकार को समर्थन देने का एलान किया है। सपा ने विधायक राजेश शुक्ला को बहुमत परीक्षण के दौरान कांग्रेस सरकार का समर्थन करने का निर्देश दिया है।
सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे कांग्रेस विधायक 
सियासी हलचल के बीच तमाम कांग्रेस विधायक सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे जहां विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में करीब 80 विधायकों के पहुंचने की सूचना है। कुछ मंत्री बैठक में नहीं पहुंचे। हालांकि निश्चित संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी। मंत्री तरुण भनोत के अनुसार, बैठक में बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जबकि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।
कांग्रेस के 16 बागी विधायकों का राज्यपाल को पत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस के 16 बागी विधायकों ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखकर उनके इस्तीफे स्वीकार करने को कहा जिस तरह से उन्होंने 14 मार्च को 6 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए थे। इन विधायकों के नाम हैं- जजपाल जज्जी, बृजेंद्र यादव, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, गिरिराज दंडोतिया, मनोज चौधरी, ओपीएस भदौरिया, रक्षा संतराम सरोनिया, सुरेश धाकड़, राज्यवर्धन सिंह, बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डांग, जसवंत जाटव, मुन्नालाल गोयल, आर कंसाना, अदलसिंह कंसाना।
विधायकों का मेडिकल टेस्ट 
मध्यप्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच जयपुर में ठहरे 82 कांग्रेसी विधायक (निर्दलीय भी शामिल) भोपाल पहुंच गए। इन विधायकों को कड़ी सुरक्षा में मैरियट होटल ले जाया गया। यहां इन सभी का मेडिकल चेकअप हुआ। एक-एक कर सभी विधायकों की जांच हुई। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने वल्लभ भवन में राज्य कैबिनेट की बैठक ली। इसमें सभी विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और सभी स्कूल, कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया गया था।
विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे भाजपा विधायक 
जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक गुरुग्राम के मानेसर से बस द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट लाए जाएंगे। फिर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रात 10.20 बजे विशेष विमान से भोपाल जाएंगे। इसी के साथ खबर ये भी आ रही है कि कल सुबह चार बजे सिंधिया समर्थक विधायक बंगलूरू से चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना होंगे।
भाजपा की मांग, हाथ उठाकर कराया जाए मतदान
रविवार को भाजपा नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर मांग की कि विधानसभा में इलेक्ट्रानिक वोटिंग प्रणाली काम नहीं करने की स्थिति में शक्ति परीक्षण के दौरान मत विभाजन विधायकों का हाथ उठाकर कराने की व्यवस्था की जाए। टंडन से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्हें पता चला है कि विधानसभा में इलेक्ट्रानिक वोटिंग प्रणाली काम नहीं कर रही है, इसलिए हमने राज्यपाल से आग्रह किया है कि सदन में मतों का विभाजन हाथ उठाकर किया जाए।
प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में इलेक्ट्रानिक मतदान प्रणाली नहीं है। मतों के विभाजन कराने के लिए हमारी एक निर्धारित प्रक्रिया है जिससे तहत विधायकों को लॉबी में रखे रजिस्टर में उनके नाम और निर्वाचन क्षेत्र के साथ हस्ताक्षर करना होता है। विधायकों से पक्ष और विपक्ष में अलग अलग दो कॉलम हस्ताक्षर किए जाते हैं।
स्पीकर ने कहा, मुझसे सीधे क्यों नहीं मिलते विधायक
मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर ने कहा, मैं उन विधायकों का इंतजार कर रहा हूं जिन्हें किसी न किसी माध्यम से मुझे इस्तीफे भेजे हैं, वे मुझसे सीधे संपर्क क्यों नहीं करते। विधानसभा के सदस्यों के साथ जो हो रहा है उससे मैं चिंतित हूं। ये स्थिति राज्य में लोकतंत्र पर सवाल उठाती है।
बहुमत परीक्षण होने के आसार कम
मध्यप्रदेश में कल बहुमत परीक्षण होने के आसार कम। कांग्रेस नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघव और विवेक तनखा लगातार सीएम कमलनाथ के संपर्क में हैं। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष की लाइन पर अमल कर सकते हैं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष। दिल्ली से कांग्रेस के कुछ नेता मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए हैं।
भाजपा की रणनीति 
वहीं, खबर है कि भाजपा ने नरेंद्र तोमर, धर्मेंद्र प्रधान शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय को मोर्चे पर लगाया है। नरेंद्र तोमर, शिवराज चौहान, विजयवर्गीय लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहेंगे। विजयवर्गीय पर्दे के पीछे सक्रिय रहेंगे। शिवराज को प्रदेश के नेताओं को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सरकार बनी तो शिवराज सीएम होंगे। तोमर को लग रहा है कि सरकार बनने और चलाने की चुनौती काफी बड़ी है।
आज दिल्ली में अमित शाह के साथ उनके आवास पर धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज ने डेढ़ घंटे तक बैठक की। इसमें सिंधिया ने खुलकर अपनी राय रखी। शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी अपडेट किया। शाह ने केंद्रीय गृह सचिव से भी चर्चा की। बताते हैं कि शाह और तुषार मेहता के बीच भी टेलीफोन पर चर्चा हुई।
संसद में उठेगा मामला 
साथ ही खबर है कि कल संसद में मध्यप्रदेश सरकार को अस्थिर करने का मामला उठेगा। साथ ही भाजपा व कांग्रेस की तरफ से अदालत जाने की भी तैयारी है।
बहुमत परीक्षण को लेकर रणनीति 
कहा जा रहा है कि सोमवार को विधायक मुख्यमंत्री निवास से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, गुड़गांव के मानेसर में एक रिजॉर्ट में ठहरे भाजपा विधायकों को भी रविवार को भोपाल लाया जा सकता है। वहीं बंगलूरू से सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों को भी कल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भोपाल लाए जाने की संभावना है।
(साभार-अमर उजाला)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:बस का टायर फटा, दूसरी जगह पलटी ट्राली,चार लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
Next Article नोवल कोरोना वायरस का मध्यप्रदेश में अभी तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.