रतलाम,5 मार्च(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड पुलिस ने मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का शिकार है और अपनी इस लत को पुरा करने के लिए चोरी की वारदात करने लगा था।
स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार पिछले दिनों जिला अस्पताल परिसर से मोबाइल चोरी होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी। पुलिस मोबाइल चोर को पकडऩे के लिए प्रयास कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनदयाल नगर निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने मोबाइल चोरी करना कबुल किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्नातक तक पढा हुआ है और एक दुकान पर काम करता है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत को पुरा करने के लिए उसे पैसों की जरुरत पढती थी, जिसके लिए वह मोबाइल चोरी करने लगा था। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
