Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लगभग दो सौ साल पुरानी सोने की नक्काशी वाली रायल फैमेली की चोरी हुई तलवार रतलाम पुलिस ने की बरामद, जानिए और क्या-क्या हुआ था चोरी।
All News

लगभग दो सौ साल पुरानी सोने की नक्काशी वाली रायल फैमेली की चोरी हुई तलवार रतलाम पुलिस ने की बरामद, जानिए और क्या-क्या हुआ था चोरी।

SamagraBy SamagraApril 26, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 
 
रतलाम, 26 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सैलाना स्थित राजमहल में हुई हाइप्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से बेशकिमती तलवारे, हथियार और चांदी की ट्राफी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में लगभग 200 साल पुरानी मुगलकालिन समय की सोने की नक्काशी वाली तलवार और अन्य एंटीक सामान एंव हथियार भी है, जिनकी कीमत लाखों में है। चोरी के इस मामले में अभी एक और आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी अमित सिंह और एएसपी डां. राजेश सहाय ने इस मामले की जानकारी दी। एसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस टीम में राजमहल चोरी के मामले में आरोपी श्यामलाल पिता देवगिरी 40 वर्ष निवासी प्रतापगढ राजस्थान, पीयुष पिता सत्यनारायण और भुपेन्द्र पिता जगदीश सोनी निवासी प्रतापगढ राजस्थान को गिरफ्तार कर उनसे 1 तलवार,7 कटार, 2 भाला और चांदी की ट्राफी और पायजब बरामद किए है। पुलिस के अनुसार मामले में नरेन्द्र पिता रमेश निवासी प्रतापगढ की पुलिस तलाश कर रही है। उसके पास से भी कुछ सामान और बरामद होगा।
तलवार 200 साल पुरानी और उस पर सोने की नक्काशी
बरामद की गई एक तलवार पर सोने की नक्काशी है। जानकारों के अनुसार तलवार पर जिस तरह का काम है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह  दो सौं साल से अधिक पुरानी है और मुगलकालीन समय की है। जिस तरह तलवार की बनावट है और उस पर सोने की नक्काशी है, उसे देखकर साफ कहा जा सकता है तलवार रायल फैमली के किसी सदस्य की ही थी। इसके अलावा एक कटार पर बारहसिंगा के सिंग का हत्था  बना हुआ है। साथ ही चांदी की ट्राफी पर किया गया कार्य भी देखने लायक है। 
सैलाना राजमहल से एंटीक वस्तुएं ले गए थे चोर
एसपी अमित सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर 2017 को सैलाना पैलेस में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महाराजा  विक्रमसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार बदमाश वहां से किमती सामान ,चांदी की 4 ट्राफी , एक चांदी का फूलदान,एक 12 बोर की एंटीक बंदुक,एक एंटीक रायफल पाईन्ट 22,एक एंटीक रायफल पाईन्ट 30/0608, लोहे की पुरानी तलवार,एंटीक  06 भाले व एटींक लोहे की कटारे चुरा कर ले गए।

पूर्व में यह हुए थे गिरफ्तार
चोरी के इस हाइप्रोफाइल मामले में एसपी अमित सिंह द्वारा एएसपी डां. राजेश सहाय के निर्देशन में टीम का गठन किया था। पुलिस ने चार दिन पूर्व प्रतापगढ राजस्थान से सन्नी पिता राजु हाल मुकाम सैलाना निवासी प्रतापगढ, अशोक पिता लक्ष्मण निवासी प्रतापगढ, अनिल पिता राजु निवासी प्रतापगढ, बंटी पिता श्याम निवासी प्रतापगढ औैर सलमान पिता अयुब निवासी प्रतापगढ को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया था,  जबकि नरेन्द्र पिता रमेश निवासी प्रतापगढ, पीयुष पिता सत्यनारायण, भुपेन्द्र पिता जगदीश और श्याम निवासी प्रतापगढ की तलाश की जा रही थी, इसमें से नरेन्द्र को छोड़कर पुलिस ने शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का और माल बरामद किया।
इनकी रही भूमिका
इस हाई प्रोफाइल मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में एएसपी डां राजेश सहाय, सैलाना एसडीओपी मान सिंह चौहान, सैलाना थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, एएसआई शिवनाथसिंह राठौड़, आरक्षक मनोहर, राहुल जाट, शौकीन धाकड़ ,उमेश प्रजापति, अनिल सोलंकी, साइबर सेल के आरक्षक हिम्मत सिंह एवं मनमोहन शर्मा की भूमिका रही।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसौतेला पिता ही निकला 6 वर्षीय बालिका का कातिल, गला घोंटकर की हत्या, रतलाम पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रीयता से हुआ मामले का खुलासा
Next Article कमलनाथ बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति की कमान। रतलाम में समर्थकों ने मनाई खुशियां।
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Top Trending

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.