रतलाम 6 जून (खबरबाबा. काम)।‘समाधान एक दिन’ के तहत प्रदेश में अब तक 13 लाख 36 हजार आवेदनों का निराकरण किया गया है। गत जनवरी 2018 से शुरू की गई इस सेवा के तहत नागरिकों को 34 सेवायें एक दिन में दी जा रही हैं। यह जानकारी गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान दी गयी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले ‘समाधान एक दिन’के क्रियान्वयन में डिंडोरी, भिंड, होशंगाबाद,सागर और मंडला जिलों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान सी.एम. हेल्पलाईन में निराकरण की स्थिति का प्रस्तुतीकरण भी देखा। सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में जिलों में होशंगाबाद,देवास, उज्जैन, नीमच और बैतूल, जिला पंचायतों में इंदौर, अलिराजपुर, नरसिंहपुर,टीकमगढ़ और होशंगाबाद तथा नगर-निगमों में सिंगरोली, रतलाम, देवास, छिंदवाड़ा और भोपाल अग्रणी रहे।
इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में अरविंद पटेरिया सहायक यंत्री सागर नगर निगम, रीतेश तिवारी आर.टी.ओ. रायसेन, गुलाबसिंह बघेल तहसीलदार भितरवार, अनित तंतुवाय सहायक आपूर्ति अधिकारी शहडोल, राजेन्द्र बर्मन निरीक्षक गृह होशंगाबाद, सुश्री हुमा हुजूर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रायसेन, अफजल अमानुल्लाह सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शहडोल और सुश्री शिवानी मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी शामिल हैं।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
