रतलाम ,11जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना की बिरमावल चौकी अंतर्गत ग्राम अमलेटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक उसकी पत्नी के मायके जाने से दुखी था और पत्नी के साथ नहीं आने पर जहर का सेवन कर ससुराल पहुंच गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष का एक व्यक्ति बीती रात उसे घर के बाहर छोड़ गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलपांक थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ग्राम अमलेटी निवासी 28 वर्षीय एक युवक अपनी पत्नी के साथ ग्राम पिपली पाड़ा में रहकर काम करता था ।किसी बात पर कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम उंडवा चली गई थी।
युवक पत्नी के जाने से दुखी था। पत्नी के बुलाने पर वापस नहीं आने पर मंगलवार को वह जहर का सेवन कर उसके ससुराल पहुंच गया ,जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो ससुराल वाले घबरा कर उसे मोटरसाइकिल पर रात में गांव अमलेटी स्थित उसके घर के बाहर छोड़ गए ।जहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया ।सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर, बिरमावल चौकी प्रभारी शिवनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवक का शव पीएम के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार युवक की जेब से एक नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.