रतलाम, 13जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जिन सड़कों और बिजली योजनाओं का श्रेय ले रही है, वह सब उनके कार्यकाल की नीतियां योजनाओं का परिणाम है ।पूर्व मुख्य मंत्री सिंह शुक्रवार रात स्थानीय सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
रतलाम के अल्प प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में आरएसएस पर भी निशाना । आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 31 प्रतिशत वोट मिले थे,जबकि 69 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किए थे। यदि ये सारे लोग एक हो जाए तो परिणाम पूरी तरह बदल जाएंगे। महागठबन्धन के प्रश्न को श्री सिंह यह कह कर टाल गए कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है।
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में श्री सिंह का कहना था,कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नाराजगी है और चुनाव नतीजों में यह देखने को मिलेगी। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री कौन होगा श्री सिंह का कहना था कि संसदीय प्रणाली में बहुमत दल का नेता मुख्यमंत्री होता है। बहुमत आने के बाद इसका निर्णय हो जाएगा। श्री सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि कांग्रेस में संगठन स्तर पर अभी तक कोई तैयारी शुरु नहीं हो सकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस का नेटवर्क पहले से तैयार है। समन्वय यात्रा लेकर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं में आज यह धारणा जोर पकड रही है कि टिकट चाहे जिसे मिले,कांग्रेस को चुनाव जिताना है। इसलिए अब गुटबाजी जैसी समस्या लगभग समाप्त हो गई है और संगठन में पूरा समन्वय है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि आज मध्यप्रदेश की जो उपलब्धियां है,उन सबकी शुरुआत दिग्विजय सिंह ने अपने ही कार्यकाल में की थी। सडक़ों के प्रश्न पर उन्होने कहा कि टोल रोड की योजना स्वयं उन्ही ने प्रारंभ की थी,जिसे आगे बढाकर आज अच्छी सडक़ों का श्रेय लूटा जा रहा है। इसी तरह विद्युत आपूर्ति की सारी योजनाएं भी उन्ही के कार्यकाल में आरंभ हुई थी,जिसकी वजह से आज मध्यप्रदेश में विद्युत का सरप्लस उत्पादन हो रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रत्येक गरीब को एक बत्ती कनेक्शन मुफ्त में दिया गया था,जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया था। आज विद्युत के सरप्लस उत्पादन के बावजूद शासकीय विद्युत परियोजनाएं ठप्प पडी है और निजी कंपनियों से बिजली खरीदी जा रही है। यह बडा भारी भ्रष्टाचार है। संबल योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता को पिछले चौदह वर्षों से महंगी बिजली देकर लूटा जा रहा था और अब दो सौ रुपए में बिजली देकर ललचाया जा रहा है। यदि शिवराज वास्तव में गरीब हितैषी है,तो उन्हे पिछले चौदह वर्षों में गरीबों से वसूली गई बिजली की राशि गरीबों को लौटानी चाहिए।
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
