रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा.काम)।शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया क्षेत्र में स्थित एक वायर फैक्ट्री से हजारों रुपए का सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
चोरी के इस मामले में फैक्टरी के प्रबंधक ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन पर उसे चोरी का संदेह है। यह लोग चोरी की इस वारदात के कुछ दिन पूर्व ही फैक्टरी से काम छोड़कर गए है।
फैक्टरी में चोरी की इस घटना के संबंध में फैक्टरी के प्रबंधक इंद्रा नगर निवासी जितेंद्र चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि फैक्टरी से करीब तीस बोरी प्लास्टिक के दाने चोरी गए है, जो कि करीब ८० हजार रुपए कीमत के है। यह दाने फैक्टरी में पीवीसी के पाइप बनाने के काम में आते है। चोरी की इस घटना का खुलासा २० जून को भंडार में बोरियों की गिनती करने के दौरान हुआ है। जिसके चलते प्रबंधक ने संदेह यहां से नौकरी छोड़कर गए दो लोगों पर जाहिर की थी। पुलिस ने गुरुवार को चोरी का प्रकरण दर्ज किया।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
