Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कलेक्टर,एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने ली विद्यार्थियों की क्लास, कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बच्चों को पढ़ाई ज्याग्रफी,दिए आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स ,जिले के स्कूलों में आयोजित हुआ मिलबाँचे कार्यक्रम
All News

कलेक्टर,एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने ली विद्यार्थियों की क्लास, कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बच्चों को पढ़ाई ज्याग्रफी,दिए आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स ,जिले के स्कूलों में आयोजित हुआ मिलबाँचे कार्यक्रम

SamagraBy SamagraAugust 31, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 31 अगस्त (खबरबाबा. काम) ।मिलबाँचे कार्यक्रम पूरे प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा अन्य वर्गों के वालिंटियर स्कूलों में पहुंचे,विद्यार्थियों से रूबरू हुए। जिले के स्कूलो में विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को रेडियो के माध्यम से भी सुना।
मिलबाँचे के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान रतलाम के डोंगरे नगर स्थित शासकीय नूतन मिडिल स्कूल में पहुंची। एसपी गौरव तिवारी  पुलिस लाइन स्थित शासकीय विद्यालय में बच्चों से रूबरू हुए।
कलेक्टर ने बच्चों के टीचर की भूमिका निभाते हुए ज्याग्रफी का विषय बच्चो को पढाया। ज्याग्रफी की जानकारी रोचक तरीके से विद्यार्थियों को दी। इस क्लास में कक्षा सातवीं तथा आठवीं के विद्यार्थी थे।
कलेक्टर ने बोर्ड पर बनाया देश का नक्शा
ज्य़ाग्रफी पढाते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बच्चों से कहा कि हमारे देश का नक्शा बोर्ड पर कौन बनाएगा। बच्चे झिझक की वजह से आगे नहीं आए तो कलेक्टर ने चाक हाथ में लेकर जरा सी देर में बोर्ड पर भारत का नक्शा बना दिया, बच्चों ने तालियां बजाई। कलेक्टर ने बच्चों से विभिन्न नदियों के नाम,उनके उदगम स्थल तथा ज्याग्रफी संबंधी अन्य प्रश्न किए। कई प्रश्नों के उत्तर बच्चों ने दिए जिनके नहीं दे सके उनके बारे में स्वयं कलेक्टर ने जानकारी दी।
बच्चों की हाबी जानी
क्लास में कलेक्टर ने बच्चों से उनका परिचय पूछा, मम्मी-पापा का नाम पूछा, बच्चों की हाबी (आदत) क्या है, यह भी जाना। विद्यार्थियों से कहा कि सफाई को अपनी आदत बना ले। जापान का उदाहरण दिया कि वहां विद्यार्थियों को अपने स्कूल की सफाई अनिवार्य रुप से खुद ही करना होती है।
प्रश्न का जवाब बगैर झिझक के देने की नसीहत दी
कलेक्टर ने क्लास में विद्यार्थियों को नसीहत दी कि किसी भी प्रश्न का उत्तर बगैर झिझक के हमेशा देवें। आपसे कोई प्रश्न पूछता है तो बिना डरे जवाब देना चाहिए। अपने सिर को नीचा नहीं करना चाहिए, इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। हमारी विभिन्न कार्य क्षमताओं तथा सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। कलेक्टर ने कहा कि किसी के हंसने पर हमें कतई विचलित नहीं होना चाहिए। हमें अपने आत्मविश्वास पर सदैव कायम रहना चाहिए।
घर में कांच के सामने जोर-जोर से बोलने की प्रेक्टिस करें
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स देते हुए कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बालक,बालिकाओं से कहा कि अपने घर में अकेले में कांच के सामने आप लोग जोर-जोर से बोलने की प्रैक्टिस करें। तेज स्वर में कांच के सामने की इस प्रैक्टिस से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
अपने मम्मी-पापा, गुरुजनों का सम्मान करें
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए सीख दी कि अपने मम्मी-पापा और गुरुजनों का सम्मान हमेशा करें। जब भी पढ़ने बैठें, अपने ईश्वर को याद करें और पढाई शुरू कर दें। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें।
अपने देश के प्रति मन में गर्व का भाव रखे
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सदा अपने देश के प्रति मन में गर्व का भाव रखे। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत के निवासी हैं। चाईना तथा दुनिया के अन्य कई देशो में नागरिकों को विभिन्न प्रतिबंधों के दायरे में रहना पड़ता है, लेकिन हम भारत में पूरी आजादी के साथ रह रहे हैं। हमें किन्ही प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ता है।
स्कूल आपका दूसरा घर है
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए स्कूल में सफाई रखने पर जोर दिया। आपने कहा कि स्कूल विद्यार्थी का दूसरा घर होता है। जैसे हम अपने घर पर सफाई रखते हैं, वैसी ही सफाई स्कूल में भी व्यक्तिगत रुचि लेकर रखे। कलेक्टर ने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह बच्चों के द्वारा स्कूल में अच्छे कार्य करवाकर उसके फोटोग्राफ गैलरी में लगवाएं, इससे अच्छे कार्य करने वाले  बच्चे का उत्साहवर्द्धन होगा, दूसरे बच्चे भी इससे शिक्षा ले सकेंगे।
विषय को रटे नहीं, उसे समझें
कलेक्टर ने बच्चों को समझाया कि अपनी पढ़ाई में इस बात का जरूर ध्यान रखे कि पढ़ते समय हम एकाग्र हों, अपने विषय को समझकर पढ़ें, रटने से फायदा नहीं होता है। कलेक्टर ने मौजूद क्लास टीचर सुश्री कुमुद दुबे को भी इस बारे में समझाईश दी।
बच्चों को बुक्स तथा कापियां गिफ्ट कीं
स्कूल में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की बुक्स तथा कापियां गिफ्ट की। कलेक्टर ने सामान्य ज्ञान से लेकर अन्य विषयों की पुस्तकें गिफ्ट के रूप में बच्चो को दी।
कलेक्टर ने स्कूल में विद्यार्थियो द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक माडल्स का अवलोकन भी किया। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.के. त्रिपाठी तथा स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसर्किट हाउस पर पूर्व सांसद की मौजूदगी के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
Next Article सड़क किनारे मिला युवक का शव ,गला दबाकर हत्या की आशंका ,पुलिस जांच में जुटी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.