रतलाम,31अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के पीर इंगोरिया के रहने वाले एक युवक का शव, शुक्ररवार को पास में एक स्थान पर सड़क किनारे मिला। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। युवक की हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद शव को जावरा अस्पताल भिजवाया और पीएम कराया।
शव बड़ावदा पीर इंगोरिया निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति का होना बताया जा रहा है। वह रात करीब 8 बजे घर से गांव में चल रहे भंडारे में जाने के लिए निकला था और अगले दिन सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर मिला। शव सड़क किनारे सड़क के नीचे पड़ा था। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली थी, तो वह मौके पर पहुंची। मृतक की आंख पर खून नजर आने पर आस-पास खड़े लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि आंख पर संभवत: किसी जानवर ने काटा है, जिस कारण से चेहरे से खून आ रहा है। पुलिस को घटनास्थल के पास से मृतक का मोबाइल, घड़ी व अन्य सामान मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस अब हत्यारों का पता लगाने के साथ ही कारणों का भी पता लगाने में जुट गई है।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
