रतलाम,11सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर में गोल्ड लोन के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है।मंगलवार को आधा दर्जन के करीब लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और एसपी गौरव तिवारी को इस संबंध में शिकायत की। एसपी ने सीएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।
ठगी का शिकार हुए लोगों ने एसपी को अलग-अलग शिकायतें की है ।आवेदकों के अनुसार माणक चौक थाना क्षेत्र में उक्त फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है । तक्षशिला परिसर निवासी एक आवेदक ने बताया कि ब्रांच मैनेजर और फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी ने उनकी ज्वेलरी लेकर 5 लाख का लोन दिया था। जब वह लोन की रकम लेकर ज्वेलरी छुड़ाने पहुंचे ,तब पता चला कि ब्रांच हेड और उक्त कर्मचारी ने करीब डेढ़ लाख रूपय और उनकी ज्वेलरी पर लोन निकाल लिया है ।दोनों आरोपी ब्रांच से गायब भी है ।इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी के खिलाफ उनकी ज्वेलरी लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत एसपी गौरव तिवारी को की है। एसपी ने इस मामले में सीएसपी को जांच के लिए कहा है ।आवेदकों के अनुसार आरोपी ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी गायब हो गए हैं। आवेदकों ने उनकी रकम दिलाए जाने की मांग पुलिस से की है। आवेदकों का यह भी कहना है कि कई और लोग भी उनकी तरह ठगी का शिकार हुए है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती और लगाई ढाई लाख की चपत
जनसुनवाई में गुणावद निवासी एक युवक पहुंचा और दिल्ली निवासी युवती और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की ।युवक के अनुसार कुछ समय पूर्व उसकी दिल्ली निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी ।कुछ दिनों बाद युवती ने उसकी मां की तबीयत खराब होने के नाम पर मदद की बात कही। जिस पर युवक ने यूवती के खाते में करीब डेढ़ लाख रुपए जमा करा दिए । युवक ने जब कुछ दिनों बाद युवती को रुपए के लिए फोन लगाया तो फोन एक युवक ने उठाया और खुद को युवती का भाई बताते हुए कहा कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है ।युवक ने भी बहन के इलाज के लिए मदद मांगी। जिसके बाद फरियादी युवक ने रुपए खाते में जमा करा दिए। युवक के अनुसार उसने कुल 2 लाख 75 हजार रुपए युवती और उसके भाई के कहने पर खाते में जमा कराएं ।युवक के अनुसार रुपए के लिए वह युवती के बताए गए पते पर दिल्ली भी पहुंच गया लेकिन दोनों भाई-बहन वहां से नदारद मिले ।अब दोनों भाई बहन उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं ।युवक ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
