नई दिल्ली,14सितम्बर(खबरबाबा.काम)।आज 14 सितम्बर को देश मेंं हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिंदी भाषा की हो रही अनदेखी को देखते हुए देश में सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। इसके बाद से ही हर साल हिंदी दिवस को पूरे देश में मनाने का फैसला किया गया।
हिंदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें –
1. 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद 1953 से पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
2. हिंदी भाषा के प्रचार के लिए नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन रखा गया था. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
3. हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज दुनिया में हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। दुनिया भर में हिंदी बोलने वालों की संख्या करीब 75-80 करोड़ है।
4. भारत में करीब 77 प्रतिशत लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं।
5. हिन्दी के प्रति दुनिया की बढ़ती चाहत का एक नमूना यही है कि आज विश्व के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।
6. हिंदी के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए साल 2006 के बाद से ही पूरी दुनिया में 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
7. भारत के अलावा नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, यूगांडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे तमाम देशों में हिंदी बोलने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। इसके आलावा इंग्लैंड, अमेरिका, मध्य एशिया में भी इस भाषा को बोलने और समझने वाले अच्छे-खासे लोग हैं।
8. हिंदी का नाम फारसी भाषा के ‘हिंद’ शब्द से निकला है. जिसका अर्थ ‘सिंधु नदी की भूमि’ है।
9. हिंदी भाषा की बढ़ती महत्ता को इस बात से समझा जा सकता है कि ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’, ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे तमाम हिंदी शब्दों को ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है।
10. फ़िजी एक ऐसा द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। जिसके चलते इन्हें फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहा जाता है।
Trending
- रतलाम: पुलिस पहुंची तो, चोर चौथी मंजिल पर पाइप में जाकर छुपा और फंस गया… 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढा और पीओपी तोड़कर निकालते हुए बचाई चोर की जान
- रतलाम:कागज से 200 के 6 नोट बनाकर दिखाएं,25 लाख बनाने का लालच देकर 6 लाख रुपए लाने को कहा, पोलोग्राउंड के पास से भोपाल के 4 लोग सहित 6 गिरफ्तार
- पीएम मोदी ने की स्वदेशी अपनाने की अपील,कहा-वही वस्तु खरीदें, जिसमें किसी देशवासी का पसीना हो, दुकानों पर लगाए जाएं स्वदेशी वस्तुओं के बोर्ड…75वें जन्मदिन पर धार में देश के पहले पीएम पार्क की सौगात
- रतलाम: बिलपांक पुलिस द्वारा 50 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, आरोपियों की तलाश
- रतलाम: कांग्रेस ने निकाली किसान आक्रोश रैली,खराब फसल और बीमा नहीं मिलने के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, कलेक्टोरेट में प्रवेश को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की
- रतलाम: नागर ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान सम्मान समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किए प्रेरणा के स्वर,अनेक घोषणाओं एवं उत्साह से आयोजन हुआ सफल
- एडीजीपी उमेश जोगा ने ली उज्जैन रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक, पीएम विजिट और त्योहारों के अवसर पर विशेष सतर्कता से कार्रवाई के निर्देश… गंभीर और चिन्हित अपराधों की समीक्षा, यातायात सुधार को लेकर अभियान के निर्देश
- रतलाम: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर चुकंदर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत,एक गंभीर घायल