Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम की धर्मधरा पर रविवार को निकलेगी ऐतिहासिक महायात्रा,बन्धु बेलड़ी की निश्रा में भव्य आयोजन, हजारो लोग उमड़ेगे 
All News

रतलाम की धर्मधरा पर रविवार को निकलेगी ऐतिहासिक महायात्रा,बन्धु बेलड़ी की निश्रा में भव्य आयोजन, हजारो लोग उमड़ेगे 

SamagraBy SamagraSeptember 15, 2018No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 15 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिनशासनरत्न पू.आ.श्री जिनचन्द्रसागरसूरी जी मसा एवम पू.आ.   श्री हेमचंद्रसागरजी म.सा.बंधु बेलड़ी की निश्रा मेंऐतिहासिक महायात्रा आज निकलेगी.
अपने तरह की इस पहली अभिनव महायात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के शील, संयम एवं समर्पण को लोकमानस में प्रतिष्ठित करने का पुनीत प्रयास होगा. लगभग डेढ़ किलीमीटर लम्बी  महायात्रा में सम्पूर्ण अंचल से भारी संख्या में जैन धर्मावलम्बी उमड़ेगे. इंदौर और रतलाम के सुप्रसिद्ध बैंड, ढोल पार्टियाँ, दश महाश्रावक, सोलह महासतियां, लोक कलाकार सहित चतुर्विद संघ का प्रभावक महासैलाब होगा.
रंगोली सजेगी, देंगे प्रस्तुतियां –
श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ द्वारा इस ऐतिहासिक महायात्रा की शुरुआत आज रविवार को सुबह 8 बजे रखबचंद राजमल भंडारी के न्यूरोड से होगी. धर्म जागरण चातुर्मास में आचार्य श्री की निश्रा में विराजित 13 साधु 7 साध्वी और 4 बालमुनि महायात्रा को सानिध्य प्रदान करेंगे. यात्रा के मार्ग में अहमदाबाद की अंतरराष्ट्रिय ख्याति प्राप्त रंगोली कलाकार बिंदु बहन और उनकी टीम भव्य रंगोली सजाकर स्वागत करेगी. जूनागढ़ से आये आदिवासी लोक नृत्यक दल प्रभावी प्रस्तुतियों के साथ रोमांचक करतब दिखायेंगे. जोधपुर के राजस्थानी कलाकार परम्परागत प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित करेंगे.
ऐसा अद्भुत नजारा होगा-
महायात्रा में बालमुनि श्री शाश्वतचन्द्रजी मसा के 8 उपवास तप पर विशिष्ट सत्कार होगा. वही  115 सिद्धाचल तप के आराधक सुसज्जित बग्घियों में सवार होंगे. यात्रा के प्रमुख आकर्षण में परमात्मा के रजत रथ को खींचते 64 इन्द्र, घोड़ो पर धर्मध्वजाएं लिए 36 बालक, हाथी, घोड़े, बग्घी, बैलगाड़ी, वाहनों में सवार कई तपस्वी होंगे. वही सुघोशा घंटवादन, साम्राज्यशाली पांच महाराजा, दश महाश्रावक, सोलह महासतियों, मालवा के महापराक्रमी महामंत्री पेथडशाह, श्रीवस्तुपाल तेजपाल, नृत्य करती 56 दिक्ककुमारिकाएं, परमात्मा के रथ के सारथी अच्च्युतेंद्र महाइन्द्र-इन्द्राणी का दृश्य अविस्मर्णीय रहेगा. इंदौर का प्रसिद्ध राजकमल बैंड व ढोल पार्टियाँ नया उत्साह जगायेगी. सम्पूर्ण मार्ग में दर्शनार्थियों का मोतीचूर लड्डू से मुंह मीठा करवाया जायेगा. जिसके लिए श्री संघ ने खासतौर पर व्यवस्थाएं की है.
डेढ़ किमी का कारवां-
यह लगभग डेढ़ किलीमीटर लम्बा भव्य महाकारवा न्यू रोड, लोकेन्द्र टाकिज, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपूरा,डालूमोदी बाजार,गणेश देवरी, बजाजखाना, चांदनी चौक,चौमुखीपुल होकर हनुमान रूंडी पर पहुंच धर्मसभा में परिवर्तित होगा. मार्ग में विभिन स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत होगा.जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंजाम दिया गया है. श्री संघ अध्यक्ष सुनील ललवानी, विश्वराज मूणत, अशोक भाणावत, प्रवक्ता पारस भंडारी, जतीन्द्र पगारिया, सुनील मूणत, गणत्रत मेहता सहित नवकार परिवार, जैनानन्द ग्रुप आदि ने सफल बनाने का आव्हान किया है.

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविधानसभा चुनाव:सेवारत कर्मचारियों, अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
Next Article मीडिया के लिए हुई पोषण पर क्विज प्रतियोगिता, सही जवाब देने वाले मीडियाकर्मी बने मी. न्यूट्रीशन
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.