नई दिल्ली,18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। वहीं, इस्तीफे के पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस्तीफा देने के बाद इलाज के लिए अजय माकन विदेश रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि माकन ने 13 सितंबर को ही राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि ये भी खबर आ रही है कि अभी आलाकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। जबकि, सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा स्वीकार किए जाने की स्थिति में पार्टी किसी युवा चेहरे को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
