रतलाम, 25अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर के पटरी पार इलाके के डोंगरे नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया ।घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना डोंगरे नगर क्षेत्र निवासी राजेश शर्मा के यहां हुई। राजेश शर्मा एक फैक्ट्री में कार्यरत है। दोपहर में वे काम से गए थे ।उनकी पत्नी भी किसी कार्य से बाजार गई थी ।घर के बाकी सदस्य निचली मंजिल पर थे ।तभी दोपहर में ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं उठने लगा। परिजनों और आस पड़ोस के लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो ऊपर की मंजिल पर आग लगी हुई थी ।आस पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया गया।पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से फ्रीज एवं ऊपरी मंजिल पर किचन का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर नगर निगम से दमकल भी मौके पर पहुंची थी।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
