रायपुर,30अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा में दूरदर्शन टीम पर नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हुए है ,वहीं दूरदर्शन के कैमरामैन की भी मौत हो गई है. हमले वाली जगह का नाम अरनपुर है. ये वो इलाका है जहां पहली बार वोटिंग होने वाली है. दूरदर्शन टीम उसी की रिपोर्टिंग के लिए दौरे पर थी.
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया, ”अरनपुर थाना इलाके के नीलवाया में मंगलवार को नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया. मुठभेड़ में एएसआई रुद्रप्रताप और सहायक आरक्षक मंगलराम शहीद हो गए. वहीं जवान विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश कौशल घायल हैं.
उन्होंने बताया, “दूरदर्शन की तीन सदस्यीय टीम पर भी यहां नक्सलियों ने गोलीबारी की है, जिसमें कैमरामैन अच्युतानंद साहू की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं एक अन्य पत्रकार के भी घायल होने की सूचना है.”
सूचना प्रसारण मंत्री ने हादसे पर दुख जताया
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ”कैमरामैन के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं उन सभी मीडिया कर्मियों को सलाम करता हूं जो इतनी खतरनाक जगहों पर कवरेज के लिए जाते हैं. उनकी बहादुरी को याद रखा जाएगा.”
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
