
रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
रतलाम, 15 मार्च(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एसपी अमित कुमार की अगुवाई में शनिवार-रविवार दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में कांबिंग गश्त की गई।रात भर गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की कार्रवाई की गई।जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।

