रतलाम,4दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पिपलौदा थाने के ग्राम हतनारा में मुखबिरी कर रेत से भरे ट्रेक्टर पकडाने की आशंका में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगो ने घर में घुसकर मारपीट की, वहीं दूसरे पक्ष ने रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पिपलौदा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार पिपलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेत से भरे ट्रेक्टर पकडे थे। इस मामले में एक पक्ष को दूसरे पक्ष पर पुलिस को मुखबीरी करने की शंका हुई । इसी बात को लेकर कल रात वहीद खां के घर में राजा , बख्तावर, सददाम , सादिक खां, शकील , वारिस , अख्तियार, शाहरूख घर में घुसे और वहीद के साथ मारपीट कर गाली गलोच की तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के राजा ने वसीम,वहीद,शेर खां पर रास्ता रोककर मारपीट और गाली गलोच का आरोप लगाया। पुलिस ने शेर मो. की रिपोर्ट पर 8 आरोपियों के खिलाफ तथा राजा खां की रिपोर्ट पर 3 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
