जावरा,5 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के लुहारी फंटे पर अज्ञात बदमाशों ने एक सुने मकान को गत रात निशाना बना दिया और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक थाना प्रभारी डी.के जोशी ने बताया कि चोरी की वारदात लुहारी फंटा निवासी कन्हैयालाल पिता गंगाराम के घर पर हुई। फरियादी परिवार सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था और घर सूना था तभी बदमाशों ने सूने मकान का ताला चटका दिया और घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूत्रों के मुताबिक परिवार ने आभूषण अपने बेटे की शादी की तैयारी के लिए एकत्रित करके रखे थे और ऐसे में अज्ञात बदमाशों ने माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घर के बाहर रखी बाईक चोरी
रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बाजनखेडा में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर रखी बाईक को चुरा लिया। स्टेशन रोड़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाजनखेडा निवासी अनोखीलाल पिता रमेशचंद्र प्रजापत ने अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43 डीआर 5391 को घर के बाहर 3 दिन पूर्व खडी की थी। अज्ञात बदमाश उक्त बाईक को चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.