रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन सोशल ग्रुप रतलाम (मेन) के नवीन कार्यकाल का शुभारंभ गौसेवा के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जैन दिवाकर स्मारक द्वारा संचालित गौशाला में हुआ, जहां सर्वप्रथम गौमाता को हरा चारा एवं रोटी खिलाई गई। इसके पश्चात स्मारक पर सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मनीष नाहर ने दिया। इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र कोठारी, महेन्द्र कोचर ,अशोक बरमेचा,कमलेश बुपक्या, अजय सिसोदिया सहित संचालक साथी संजय भंडारी,राजेन्द्र भंडारी,चंद्रसेन गड़िया, डॉ. अभय चोपड़ा,मनोहर जैन, सुनील ललवानी, इंदरमल चोपड़ा,दिनेश भंडारी,कमलेश मोदी,मुकेश जैन,विजय पितलिया,विनोद भंडारी,कमल नयन लालन,आनंद नाहटा, मनोज जी कांठेड़,सुरेन्द्र नाहटा,इंदरमल जी लूणावत,नरेन्द्र धाकड़,हेमन्त गांधी,भूपेन्द्र डोषी,सुरेन्द्र जैन (लुक्कड़) सहित सदस्य एवं महिला दम्पत्तियों की उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित सदस्यों ने इस प्रकार की धार्मिक एवं सेवा गतिविधि प्रत्येक माह आयोजित किए जाने की भावना व्यक्त की।कार्यक्रम का संचालन सचिव राजकुमार गांधी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव राजेश जैन (कंकरिया) द्वारा किया गया।