रतलाम, 23 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट क्षेत्र में खजूरी देवड़ा में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की मौत के मामले कर्मचारी संगठनों ने भी नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार दोपहर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करने की मांग की।
