Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 5 वर्षों से फरार चल रहा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का कहना -आरोपी साधु का वेश धारण कर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था
रतलाम

रतलाम: 5 वर्षों से फरार चल रहा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का कहना -आरोपी साधु का वेश धारण कर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था

EditorBy EditorApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 5 वर्षों से फरार चल रहा चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का कहना -आरोपी साधु का वेश धारण कर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 23 अप्रैल (खबरबाबा. कॉम)। चोरी के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी साधु का वेश धारण कर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मामले का विवरण

फरियादी आफताब अब्बासी (पिता सलीम अब्बासी), निवासी पीएनटी कॉलोनी, रतलाम ने 9 अगस्त 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका आयशर ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 379 एवं 411 भादवि में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज घटना के बाद से लगातार फरार था।

पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹2,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी।
जांच में सामने आया कि आरोपी साधु का वेश धारण कर मंदिरों में रह रहा था और लगातार स्थान बदल रहा था, जिससे उसकी पहचान और गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी।
आखिरकार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पटवारी द्वारा आत्महत्या का मामला-कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन भी मैदान में उतरे… 7 दिन में FIR नहीं तो काम बंद की चेतावनी
Next Article रतलाम: कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कार्यकारिणी में 1 महासचिव ,10 उपाध्यक्ष,15 महामंत्री,21 सचिव,2 प्रवक्ता,27 विशेष आमंत्रित सदस्य
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.