रतलाम, 24 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों माणक चौक, न्यू क्लॉथ मार्केट और गणेश देवरी में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की गई। सुबह से ही निगम का अमला बाजार क्षेत्र में पहुंचा और व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाया।
