Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अंतरराज्यीय नटवरलाल गिरफ्तार, महिलाओं को झांसे में लेकर उड़ाता था सोना…. कई राज्यों की पुलिस को तलाश, रतलाम पुलिस ने दबोचा….
रतलाम

रतलाम: अंतरराज्यीय नटवरलाल गिरफ्तार, महिलाओं को झांसे में लेकर उड़ाता था सोना…. कई राज्यों की पुलिस को तलाश, रतलाम पुलिस ने दबोचा….

EditorBy EditorMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अंतरराज्यीय नटवरलाल गिरफ्तार, महिलाओं को झांसे में लेकर उड़ाता था सोना…. कई राज्यों की पुलिस को तलाश, रतलाम पुलिस ने दबोचा….
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

हैदराबाद में 5 केस दर्ज, महाराष्ट्र-गुजरात पुलिस को भी तलाश, कई और वारदातें खुलने की आशंका

रतलाम, 25 मई (खबरबाबा.कॉम)। महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कई राज्यों में जालसाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2.43 लाख रुपए के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हैदराबाद में पांच अपराध दर्ज होना सामने आया है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस को भी उसकी तलाश है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस और साइबर सेल रतलाम की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हुआ था आरोपी

थाना जावरा शहर में कांताबाई पति करण कल्याणे निवासी तालनाका जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV और साइबर ट्रैकिंग से पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। रतलाम पुलिस के “ऑपरेशन सुरक्षा कवच” के तहत शहर और जावरा में लगे सैकड़ों कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साइबर सेल की तकनीकी मदद और जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान (52) निवासी जमानलपुर, अहमदाबाद (गुजरात) बताया।

दूसरे मामलों के जेवर भी मिले

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादिया का मंगलसूत्र, थाना माणकचौक क्षेत्र की चोरी के सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कुल बरामद मश्रूका की कीमत करीब 2 लाख 43 हजार रुपए बताई गई है।

कई राज्यों में फैला है अपराध का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों में महिलाओं के साथ जालसाजी कर आभूषण चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस टीम होगी पुरस्कृत

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकीर, राहुल, आरक्षक ललित सिंह जगायत, सुरेन्द्रपाल सिंह, शक्तिपाल सिंह, अमित जाट, राजेश परिहार, नारायण सिंह, आकाश परिह चन्द्रशेखर खटवड़, थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं साइबर सेल रतलाम से उपनिरीक्षक जीवन बारिया (प्रभारी सायबर सेल), प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं आर राहुल पाटीदार टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम पुलिस को मिली सफलता: शत्रुंजय ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए सोना-चांदी के साथ पिस्टल और बाइक बरामद
Next Article भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए राहत, रतलाम स्टेशन पर निशुल्क ठंडे पानी की सेवा
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.