Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: हाई-टेक पुलिसिंग की ओर रतलाम पुलिस का बड़ा कदम, 320 अनुसंधानकर्ताओं को मिलेंगे ‘ई-विवेचना’ टैबलेट
रतलाम

रतलाम: हाई-टेक पुलिसिंग की ओर रतलाम पुलिस का बड़ा कदम, 320 अनुसंधानकर्ताओं को मिलेंगे ‘ई-विवेचना’ टैबलेट

EditorBy EditorMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: हाई-टेक पुलिसिंग की ओर रतलाम पुलिस का बड़ा कदम, 320 अनुसंधानकर्ताओं को मिलेंगे ‘ई-विवेचना’ टैबलेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 31 मई (खबरबाबा.कॉम)।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस विवेचना कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ लगभग 320 अनुसंधानकर्ताओं (Investigating Officers) को ई-विवेचना’ टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इससे आपराधिक प्रकरणों की जांच प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप मिलेगा।

क्या है ई-विवेचना एप?

‘ई-विवेचना’ पुलिस विभाग का अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य आपराधिक मामलों की विवेचना को तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इसके माध्यम से विवेचना अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर ही आवश्यक जांच कार्यवाही डिजिटल रूप से संपादित कर सकते हैं।
एप की सहायता से घटनास्थल से ही केस डायरी, नक्शा मौका, गिरफ्तारी पत्रक, जप्ती कार्यवाही, अभियुक्त सूचना पत्र, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, एमएलसी एवं मर्ग जांच पत्रक सहित अन्य दस्तावेज तैयार कर सीधे सिस्टम में अपलोड किए जा सकते हैं।

रियल टाइम जांच की सुविधा

ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से अनुसंधानकर्ता घटनास्थल पर ही फोटो, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य संकलित कर सकते हैं। गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण और अन्य आवश्यक जानकारी तत्काल दर्ज कर मुख्य सर्वर पर अपलोड की जा सकती है।इससे जांच की गति बढ़ने के साथ-साथ साक्ष्यों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।

सीसीटीएनएस से सीधा जुड़ाव

ई-विवेचना एप सीधे Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS) से एकीकृत है। इसके माध्यम से विवेचना के दौरान तैयार की गई समस्त जानकारी सीधे सीसीटीएनएस पोर्टल पर उपलब्ध हो जाती है। इससे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की मॉनिटरिंग और समीक्षा अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

टैबलेट में अन्य महत्वपूर्ण एप भी उपलब्ध

वितरित किए जा रहे टैबलेट में ई-विवेचना के अलावा पुलिस विभाग की अन्य महत्वपूर्ण एप्लीकेशन भी उपलब्ध हैं।
ई-रक्षक एप – अपराधियों का डाटाबेस और आपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए।
ई-साक्ष्य एप- डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं प्रबंधन के लिए उपयोगी।

रतलाम में पहले ही मिल चुके हैं सकारात्मक परिणाम

पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए 25 ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से जिले में अब तक 9 हजार से अधिक डिजिटल विवेचना संबंधी कार्यवाहियां सफलतापूर्वक संपादित की जा चुकी हैं।

डिजिटल माध्यम से तैयार एवं अपलोड की गई प्रमुख प्रविष्टियां

* 7,002 केस डायरी
* 272 अपराध विवरण फार्म
* 379 गिरफ्तारी पत्रक
* 635 अभियुक्त सूचना पत्र
* 532 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां
* 464 एमएलसी प्रविष्टियां
* 03 मर्ग जांच पत्रक

स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ई-विवेचना प्रणाली के माध्यम से अनुसंधानकर्ता घटनास्थल पर ही आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सकेंगे, जिससे कागजी कार्यवाही में कमी आएगी और जांच अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरावटी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, महिला की मौत,चालक फरार
Next Article रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 14 वर्षीय बेटी की मौत, परिवार के 4 सदस्य घायल
Editor

Related Posts

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.