रतलाम,15जून(खबरबाबा. कॉम)।थाना माणकचौक पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
जिले में गुम मोबाइलों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 11 गुम मोबाइल ट्रेस किए।
बरामद मोबाइलों को उनके धारकों मुकेश प्रजापत, कादिर खान, श्रेणिकलाल माण्डोत, रियाज अहमद, मोहनलाल वसुनिया, मोहम्मद उस्मान, राजेश पोरवाल, राखी जैन, रमेशचन्द्र पालीवाल, भेरुसिंह देवड़ा एवं सुनील कुमार देवड़ा को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपने मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
मोबाइल बरामदगी अभियान में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, सउनि आशीष मांगरिया, आरक्षक अविनाश राठौर (साइबर शाखा, वीरेन्द्र बारोड़,चन्द्रसिंह मार्को, महिला आरक्षक मेघा राणा,वर्षा पाटीदार,वर्षा कैथवास, भारती एवं प्रवीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।