रतलाम, 12 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला संगठन में मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार अरुण त्रिपाठी को एक बार फिर से जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं निलेश बाफना और नीरज बरमेचा को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य तथा जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से की गई हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की नीतियों, गतिविधियों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।