रतलाम,26जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सांदीपनि विद्यालय विनोबा, रतलाम में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर विजय मीणा तथा उपाध्यक्ष पद पर कमल पाटीदार का निर्वाचन अभिभावक सदस्यों द्वारा किया गया।
संस्था की प्राचार्य एवं समिति की सचिव संध्या बोरा ने बताया कि समिति का गठन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
समिति के सदस्य के रूप में रुपेश राठौड़, संजय कसेरा, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं लोकेश कुमार का चयन किया गया। वहीं नामांकित सदस्यों में उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी तथा सरिता राजपुरोहित शामिल हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट एवं संजय पांडे का मनोनयन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने किया, जबकि अंत में सीमा चौहान ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।