Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

July 25, 2026

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…
रतलाम

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

EditorBy EditorJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 25जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। इस बात को सच साबित किया है रतलाम के राजीव नगर निवासी पुष्कर कनौजिया ने। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के छात्र पुष्कर ने Re-NEET 2026 को चुनौती नहीं, बल्कि अवसर के रूप में स्वीकार किया और अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करते हुए डॉक्टर बनने के अपने सपने को नई उड़ान दी।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि 3 मई को आयोजित पहली NEET परीक्षा में पुष्कर ने 550 अंक प्राप्त किए थे। उस समय मेडिकल कॉलेज मिलने की केवल संभावना थी। इसके बाद परीक्षा निरस्त होने और Re-NEET की घोषणा से अनेक विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हो गए। अनिश्चितता, तनाव और भविष्य की चिंता ने अधिकांश छात्रों का मनोबल प्रभावित किया।
डॉ. कुमावत ने बताया कि Re-NEET की घोषणा के तुरंत बाद अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की पूरी टीम ने सभी विद्यार्थियों की विशेष काउंसलिंग की, उन्हें लगातार प्रेरित किया और दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ तैयारी शुरू करवाई। इसी सकारात्मक मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि पुष्कर ने दूसरी परीक्षा में 564 अंक प्राप्त किए और अपने स्कोर में 14 अंकों की बढ़ोतरी करते हुए अपनी रैंक में भी उल्लेखनीय सुधार किया। अब उनका एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित है।
पुष्कर ने बताया कि शुरुआत में Re-NEET की खबर सुनकर वे भी अन्य विद्यार्थियों की तरह निराश हुए थे। मन में कई सवाल थे कि दोबारा परीक्षा कैसी होगी, पहले से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं। लेकिन अभ्यास की फैकल्टी और पूरी टीम ने हर समय उनका मनोबल बनाए रखा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और उसी का परिणाम आज सभी के सामने है।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का चयन सीमा रेखा (Borderline) पर था, उनके लिए Re-NEET किसी वरदान से कम नहीं था। जिन्होंने इस अवसर का सही उपयोग किया, उन्हें सफलता मिली। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी हों, कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि हर कठिनाई अपने साथ एक नया अवसर लेकर आती है।
पुष्कर की सफलता पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट परिवार ने उनका एवं उनके परिजनों का मिठाई खिलाकर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।पुष्कर ने बताया कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जितेंद्र कनौजिया एक छोटा-सा गैराज संचालित करते हैं और कड़ी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आज पुष्कर अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने की ओर अग्रसर हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता का सपना साकार किया है, बल्कि समाज के उन हजारों विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने पुष्कर कनौजिया एवं उनके पूरे परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण
Editor

Related Posts

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026

रतलाम: निर्माणाधीन मकान से लिफ्ट केबल चोरी का खुलासा, माणकचौक पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस का सट्टे पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

July 25, 2026

रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र

July 25, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम, 25जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों…

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026
Top Trending

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम, 25जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है…

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम,25 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक…

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम,25जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। फोटोग्राफी की कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑल…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.