Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

July 25, 2026

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण
रतलाम

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

EditorBy EditorJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,25 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी में 33 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं।
लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह एवं मंत्री श्री काश्यप ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं हैं, जहां से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई जीवनधारा प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि आज मां सरस्वती के मंदिर का लोकार्पण हुआ है और वर्तमान पीढ़ी के बच्चे सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, साइकिल, पाठ्यपुस्तकें सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “सोच बदलो, सितारे बदल जाएंगे।” प्रभारी मंत्री ने बिरमावल सांदीपनि विद्यालय तक पहुंचने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण रोड बनाने की बात की।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर ज्ञान और संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत की थी। उसी भावना को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ शिक्षकों की व्यवस्था के साथ इन विद्यालयों का निर्माण किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए हैं। विद्यार्थियों को भोजन, गणवेश, साइकिल सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बिरमावल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता बताते हुए कॉलेज की स्थापना की मांग भी रखी।
जिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह भव्य विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा तथा यहां से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, जिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन,पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अन्य जिला अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा
Next Article रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…
Editor

Related Posts

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026

रतलाम: निर्माणाधीन मकान से लिफ्ट केबल चोरी का खुलासा, माणकचौक पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 25, 2026

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस का सट्टे पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

July 25, 2026

रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र

July 25, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम, 25जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों…

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

July 25, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

July 25, 2026
Top Trending

रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चित…

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम, 25जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है…

रतलाम: 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम,25 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक…

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रतलाम में होगी नि:शुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 10 अगस्त तक कर सकेंगे प्रविष्टि जमा

By EditorJuly 25, 2026

रतलाम,25जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। फोटोग्राफी की कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऑल…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.