रतलाम, 27 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले में पिछले चार दिनों से आसमान पर बादलों का डेरा है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही हैं। बारिश के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे समय में बारिश नहीं होने से सबकी चिंता बढ़ रही है।
भू अभिलेख विभाग के 27 जुलाई के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 27 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 290.75 मिमी (करीब 11.63 इंच) बारिश दर्ज हुई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 515.38 मिमी (करीब 20.62 इंच) बारिश हो चुकी थी। यानी इस वर्ष अब तक करीब 224.63 मिमी (लगभग 8.99 इंच) कम वर्षा हुई है।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़े
|आलोट में इस वर्ष अब तक 12.88 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल अब तक 15.24 इंच बारिश हो चुकी थी। जावरा में अब तक 12.36 बारिश हुई है, जबकि पिछले साल अभी तक 21.56 इंच बारिश हुई थी। ताल में इस वर्ष अब तक 10.00 इंच बारिश हुई है । पिछले साल 8.76 इंच बारिश हुई थी।पिपलोदा में 14.40 इंच बारिश हुई है जबकि पिछले साल 24.56 इंच बारिश हुई थी।बाजना में इस वर्ष 7.44 इंच बारिश हुई है , जबकि पिछले साल 15.44 इंच बारिश हुई थी। रतलाम में इस वर्ष अब तक 14.88 इंच बारिश हुई है , जबकि पिछले साल 21.24 इंच बारिश हुई थी। रावटी में इस वर्ष अब तक 9.20 इंच बारिश हुई है , जबकि पिछले साल 24.60 इंच बारिश हुई थी। सैलाना में अब तक 11.88 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल अब तक 33.52 इंच बारिश हुई थी। जिला में औसत इस वर्ष 11.63 इंच बारिश हुई है। पिछले साल अब तक 20.62 इंच बारिश हो चुकी थी।
जिले की सामान्य औसत वर्षा 918.3 मिमी (करीब 36.73 इंच) मानी जाती है। इसके मुकाबले अब तक केवल 11.63 इंच वर्षा हुई है, जो सामान्य का लगभग एक-तिहाई है।