Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में साइबर ठगी के शिकार निवेशक को बड़ी राहत: पुलिस ने होल्ड कराए 5.04 लाख रुपए, फेसबुक लिंक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर सेल की तत्परता से बची आधी से ज्यादा रकम…
रतलाम

रतलाम में साइबर ठगी के शिकार निवेशक को बड़ी राहत: पुलिस ने होल्ड कराए 5.04 लाख रुपए, फेसबुक लिंक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर सेल की तत्परता से बची आधी से ज्यादा रकम…

EditorBy EditorJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में साइबर ठगी के शिकार निवेशक को बड़ी राहत: पुलिस ने होल्ड कराए 5.04 लाख रुपए, फेसबुक लिंक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर सेल की तत्परता से बची आधी से ज्यादा रकम…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 27 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम पुलिस की साइबर सेल ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 5,04,126 की राशि ठगों के खातों में होल्ड करवा दी है। न्यायालय ने यह राशि फरियादी को लौटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें से 2,68,907 की राशि पीड़ित के खाते में पहुंच चुकी है, जबकि शेष राशि लौटाने की प्रक्रिया जारी है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। वर्ष 2026 में अब तक रतलाम पुलिस साइबर ठगी के मामलों में 86.28 लाख की राशि होल्ड करवाने में सफल रही है।

फेसबुक लिंक से शुरू हुई ठगी

साइबर सेल के अनुसार फरियादी ने 12 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए उसे शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। 27 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच उसने अलग-अलग किस्तों में 10 लाख से अधिक की राशि कथित निवेश के नाम पर जमा कर दी।
जब फरियादी ने निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया तो संबंधित एप्लीकेशन बंद हो गई। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ और उसने तत्काल साइबर सेल से संपर्क किया।

NCRP पोर्टल से त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामला नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)पर दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और लेनदेन की जांच शुरू की। समय रहते कार्रवाई होने से ठगों के खातों में पहुंची 5 लाख से अधिक की राशि होल्ड करवा दी गई, जिससे रकम आगे ट्रांसफर होने से बच गई।

कोर्ट के आदेश पर राशि लौटाने की प्रक्रिया

वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद साइबर सेल ने न्यायालय में राशि रिफंड का आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय ने 5,04,126 की राशि पीड़ित को वापस करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में अब तक 2,68,907 रुपये वापस मिल चुके हैं और शेष राशि भी जल्द लौटाई जाएगी।

2026 में अब तक 86.28 लाख की राशि होल्ड

रतलाम पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक साइबर ठगी के मामलों में 86 लाख से अधिक की राशि होल्ड करवाई गई है। इनमें से 20,23,739 रुपये विभिन्न फरियादियों को वापस दिलाए जा चुके हैं, जबकि बाकी राशि की वापसी के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया जारी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मोरसिंह और राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले किसी भी अनजान लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट, ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर पैसे जमा न करें। अधिक मुनाफे का लालच साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार है।
यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक को भी तत्काल सूचित करें। समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को होल्ड करवाने और वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: चार दिन से बादलों का डेरा,लेकिन बरस नहीं रहे… बारिश के सबसे अहम दौर में रतलाम बारिश को तरसा, पिछले साल से करीब 9 इंच पीछे
Next Article रतलाम जनसुनवाई- 99 आवेदनों पर सुनवाई, छात्रवृत्ति, नामांतरण और आवास मामलों में कलेक्टर के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.