Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अच्छी बारिश का दौर जारी, रविवार सुबह तक शहर में कुल 20.28 इंच, जिले का औसत 14 इंच पहुंचा,बारिश के आंकड़े दे रहे राहत के संकेत

August 2, 2026

रतलाम: महाकालेश्वर उज्जैन तक भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा 7 अगस्त को,वैभव जाट के सान्निध्य में मंदिर से होगी प्रारंभ

August 2, 2026

रतलाम: शादी के पांचवें दिन बिहार से लाई गई दुल्हन की मौत, रात में रस्सी के सहारे उपरी मंजिल से नीचे उतरने का किया प्रयास,25 फीट नीचे गिरने से गई जान,2.60 लाख में तय हुआ था विवाह

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध
रतलाम

रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

EditorBy EditorAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1अगस्त (खबरबाबा. कॉम)।जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सुनसान खेत-मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए 9 क्विंटल लहसुन को नीमच मंडी में बेचकर प्राप्त 70 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ऑटो जब्त किए हैं।

खेत पर बने मकान से हुई थी चोरी

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में बसंतीलाल पिता शंकरलाल हाड़ा (69) निवासी अरिहंत कॉलोनी, जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई की शाम से 28 जुलाई की सुबह के बीच ग्राम नागदी स्थित उनके खेत पर बने मकान से अज्ञात बदमाश 17 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल लहसुन चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और साइबर तकनीक से मिले सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। गांव-गांव में जानकारी जुटाने और लगातार पतारसी के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

आमीन खान पिता आलम खान (38), निवासी ग्राम भावगढ़, जिला मंदसौर।
सादिक पिता नाहर खां कुरैशी (30), निवासी मेवातीपुरा, जावरा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी किया गया लहसुन नीमच मंडी में बेच दिया था, जिसकी बिक्री से मिले 70 हजार नकद पुलिस ने बरामद कर लिए।

4 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए लहसुन की बिक्री से प्राप्त 70 हजार नकद,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ऑटो जब्त किए हैं।

मुख्य आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आमीन खान के विरुद्ध चोरी, चांदी चोरी, सोयाबीन चोरी, भैंस चोरी, डोडाचूरा तस्करी और आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ अफजलपुर, भावगढ़, कालूखेड़ा, दलौदा, सीतामऊ, नई आबादी, वायडी नगर, रिंगनोद सहित अन्य थानों में आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कर रही है।

अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

पुलिस फरार तीन सहयोगी आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में सुनसान खेत-मकानों, कृषि उपज भंडारण स्थलों और अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को इस पूछताछ में अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे की भी उम्मीद है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग
Next Article रतलाम: शादी के पांचवें दिन बिहार से लाई गई दुल्हन की मौत, रात में रस्सी के सहारे उपरी मंजिल से नीचे उतरने का किया प्रयास,25 फीट नीचे गिरने से गई जान,2.60 लाख में तय हुआ था विवाह
Editor

Related Posts

रतलाम: अच्छी बारिश का दौर जारी, रविवार सुबह तक शहर में कुल 20.28 इंच, जिले का औसत 14 इंच पहुंचा,बारिश के आंकड़े दे रहे राहत के संकेत

August 2, 2026

रतलाम: महाकालेश्वर उज्जैन तक भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा 7 अगस्त को,वैभव जाट के सान्निध्य में मंदिर से होगी प्रारंभ

August 2, 2026

रतलाम: शादी के पांचवें दिन बिहार से लाई गई दुल्हन की मौत, रात में रस्सी के सहारे उपरी मंजिल से नीचे उतरने का किया प्रयास,25 फीट नीचे गिरने से गई जान,2.60 लाख में तय हुआ था विवाह

August 2, 2026

रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग

August 1, 2026

रतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

August 1, 2026

रतलाम में अपने 4 माह के जुड़वां बच्चों की हत्या करने वाली कलयुगी मां को दोहरा आजीवन कारावास, पिता को साक्ष्य छिपाने पर 3 साल की सजा

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अच्छी बारिश का दौर जारी, रविवार सुबह तक शहर में कुल 20.28 इंच, जिले का औसत 14 इंच पहुंचा,बारिश के आंकड़े दे रहे राहत के संकेत

By EditorAugust 2, 2026

रतलाम, 2 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार…

रतलाम: महाकालेश्वर उज्जैन तक भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा 7 अगस्त को,वैभव जाट के सान्निध्य में मंदिर से होगी प्रारंभ

August 2, 2026

रतलाम: शादी के पांचवें दिन बिहार से लाई गई दुल्हन की मौत, रात में रस्सी के सहारे उपरी मंजिल से नीचे उतरने का किया प्रयास,25 फीट नीचे गिरने से गई जान,2.60 लाख में तय हुआ था विवाह

August 2, 2026
Top Trending

रतलाम: अच्छी बारिश का दौर जारी, रविवार सुबह तक शहर में कुल 20.28 इंच, जिले का औसत 14 इंच पहुंचा,बारिश के आंकड़े दे रहे राहत के संकेत

By EditorAugust 2, 2026

रतलाम, 2 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़…

रतलाम: महाकालेश्वर उज्जैन तक भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा 7 अगस्त को,वैभव जाट के सान्निध्य में मंदिर से होगी प्रारंभ

By EditorAugust 2, 2026

रतलाम: शादी के पांचवें दिन बिहार से लाई गई दुल्हन की मौत, रात में रस्सी के सहारे उपरी मंजिल से नीचे उतरने का किया प्रयास,25 फीट नीचे गिरने से गई जान,2.60 लाख में तय हुआ था विवाह

By EditorAugust 2, 2026

रतलाम, 2 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम शहर के करमदी रोड क्षेत्र में एक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.