Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

August 1, 2026

रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग

August 1, 2026

रतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग
रतलाम

रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग

EditorBy EditorAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। बकाया राशि जमा नहीं करने पर बेदखली की कार्रवाई के नोटिस के विरोध में डोसी गांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की ईडब्ल्यूएस मल्टी के रहवासी शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को अपनी समस्यां बताने उनके स्टेशन रोड स्थित निवास पर पहुंचे। रहवासी मंत्री के घर के बाहर सड़क पर बैठ गए और नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया।
रहवासियों का कहना था कि नगर निगम द्वारा फ्लैट खाली कराने की चेतावनी दी जा रही है, जबकि उनकी समस्याओं का समाधान पहले किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने बकाया राशि जमा कराने के लिए जारी नोटिस वापस लेने और बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।
यह विरोध शुक्रवार को डोसी गांव स्थित पीएम आवास योजना परिसर में हुई घटना के बाद सामने आया। नगर निगम की टीम 208 हितग्राहियों को बकाया राशि जमा कराने के नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। इस दौरान रहवासियों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया, जो पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
नगर निगम ने 208 हितग्राहियों को तीन दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने का नोटिस जारी किया है। निगम का कहना है कि यदि 4 अगस्त तक राशि जमा नहीं की गई तो नियमानुसार फ्लैट खाली कराने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को इसी कार्रवाई के विरोध में रहवासी मंत्री चेतन्य कश्यप को अपनी समस्यां बताने उनके निवास पहुंच गए और नगर निगम के खिलाफ सड़क पर धरना देकर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाया कि सड़क पर प्रदर्शन करने से समाधान नहीं निकलेगा।
पुलिस ने रहवासियों को बताया कि डोसी गांव स्थित ईडब्ल्यूएस मल्टी परिसर में नगर निगम द्वारा विशेष शिविर लगाया गया है, जहां उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक मंत्री निवास से वापस लौट गए।

निगम आयुक्त शिविर लगाकर बैठे

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसी गांव में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैट के रहवासियों की आवंटन राशि जमा कराए जाने हेतु आज शिविर का आयोजन। निगम आयुक्त अनिल भाना निगम इंजीनियर और अधिकारियों के साथ स्वयं शिविर स्थल पर उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश
Next Article रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध
Editor

Related Posts

रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

August 1, 2026

रतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

August 1, 2026

रतलाम में अपने 4 माह के जुड़वां बच्चों की हत्या करने वाली कलयुगी मां को दोहरा आजीवन कारावास, पिता को साक्ष्य छिपाने पर 3 साल की सजा

July 31, 2026

नागदा के पास छोटे से गांव मखला का बेटा बना मिसाल, री-नीट में 531 अंक, गांव का पहला MBBS डॉक्टर बनेगा…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट के माध्यम से की तैयारी

July 31, 2026

रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

By EditorAugust 1, 2026

रतलाम, 1अगस्त (खबरबाबा. कॉम)।जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सुनसान खेत-मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी…

रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग

August 1, 2026

रतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

August 1, 2026
Top Trending

रतलाम: जावरा में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 9 क्विंटल लहसुन बेचकर मिले 70 हजार बरामद..आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं अपराध

By EditorAugust 1, 2026

रतलाम, 1अगस्त (खबरबाबा. कॉम)।जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सुनसान खेत-मकानों को निशाना…

रतलाम: समस्या बताने मंत्री चेतन्य कश्यप के घर पहुंचे पीएम आवास के रहवासी, सड़क पर बैठकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग

By EditorAugust 1, 2026

रतलाम, 1 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। बकाया राशि जमा नहीं करने पर बेदखली की…

रतलाम: शहर सहित जिले में बारिश का दौर जारी, शनिवार सुबह तक रतलाम शहर में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

By EditorAugust 1, 2026

रतलाम, 1 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले में मानसून अब लगातार सक्रिय बना हुआ…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.