Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

August 4, 2026

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…
रतलाम

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

EditorBy EditorAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 03 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के कॉलेज रोड पर सोमवार शाम ठेला हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर निगम के अमले और एक फल विक्रेता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। फल विक्रेता ने नगर निगम कर्मचारियों पर जबरन पैसे मांगने, बदसलूकी और उसका ठेला पलटने जैसे गंभीर आरोप लगाए। विवाद के बाद विक्रेता और उसके परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

टाटा नगर निवासी फल विक्रेता राजेश माली के अनुसार वह सोमवार शाम कॉलेज रोड पर केले का ठेला लगाकर फल बेच रहा था। उनका आरोप है कि इसी दौरान नगर निगम का फाइल अमला वहां पहुंचा और रुपए मांगे। नहीं देने पर कर्मचारियों ने उनका तोल कांटा जब्त कर लिया और केले से भरा ठेला सड़क पर पलट दिया। इस घटना से नाराज राजेश ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया और सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते कॉलेज रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को देखते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात डायवर्ट किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
कांग्रेस ने किया विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मयंक जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने फल विक्रेता का समर्थन करते हुए संबंधित नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर बुलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और महापौर के विरोध में भी नारे लगाए।
फल विक्रेता ने नगर निगम कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाचार प्रकाशित होने तक इस मामले में नगर निगम का पक्ष सामने नहीं आ पाया था।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदशकों का इंतजार खत्म: अशोक नगर की नई सड़क के सम्मान में नागरिकों द्वारा चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’
Next Article शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया
Editor

Related Posts

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

August 4, 2026

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

दशकों का इंतजार खत्म: अशोक नगर की नई सड़क के सम्मान में नागरिकों द्वारा चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’

August 3, 2026

रतलाम: करमदी फोरलेन पर दर्दनाक हादसा- डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत…

August 3, 2026

रतलाम: 10 लाख की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

August 2, 2026

रतलाम: दिल दहलाने वाली घटना- पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पति पर आरोप,आरोपी हिरासत में,हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

August 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच फोरलेन पर दंपति के साथ मारपीट कर डकैती करने के…

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026
Top Trending

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच फोरलेन पर दंपति के साथ मारपीट कर…

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण…

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

By EditorAugust 3, 2026

रतलाम, 03 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के कॉलेज रोड पर सोमवार शाम ठेला…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.