Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

August 4, 2026

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया
रतलाम

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

EditorBy EditorAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण होने पर उनका सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन मेंआयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, पत्रकारिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने उनकी उल्लेखनीय सेवाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर नरसिंहलाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, नूतन मजावदिया, आयुष गुप्ता, पलाशा गुप्ता एवं संबोधी गुप्ता उपस्थित रहे। युक्ति फरक्या ने सरस्वती वंदना तथा संबोधी गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत उद्बोधन में डॉ. गुप्ता के प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय उत्तरजीवन की शुभकामनाएं दीं। बड़नगर से आए दिनेश पोरवाल ने उनके सहज, मिलनसार एवं आत्मीय व्यक्तित्व को उनकी सबसे बड़ी पहचान बताया।
अधिवक्ता कैलाश व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञानदान सर्वोच्च दान माना गया है। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने आचरण और कार्यशैली से जीवन जीने की कला भी सिखाई है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा ने उनके आदर्श शिक्षकीय जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ऐसे शिक्षक हैं, जिन पर पूरा शिक्षक समाज गर्व कर सकता है। उन्होंने अपने सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, अनुशासनप्रियता और निष्ठा की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।
वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने कहा कि डॉ. गुप्ता का जीवन अनुशासन, सरलता और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण है। वहीं डॉ. दिव्या पोरवाल ने कहा कि शिक्षकों को डॉ. गुप्ता की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर उसका अनुसरण करना चाहिए।
समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उदय यार्दे, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रदीप उपाध्याय, उमेश मजावदिया, विकास मजावदिया एवं संजय मजावदिया ने शॉल-श्रीफल भेंटकर डॉ. गुप्ता का सम्मान किया।
डॉ. गुप्ता की जीवनसंगिनी श्रीमती नूतन मजावदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को परिवार के लिए अविस्मरणीय बताया। पलाशा गुप्ता ने डॉ. गुप्ता के सरल, विनम्र एवं विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजया कुशवाह ने किया, जबकि अंत में आयुष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में प्रकाश सेठिया, आर.एन. केरावत, आशीष दशोत्तर, कमलेश पापरीवाल, प्रतीक मजावदिया, रक्षा कुमार, संजय जैन, धर्मेंद्र मंडवारिया सहित शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि और पत्रकारिता जगत से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…
Next Article रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026

दशकों का इंतजार खत्म: अशोक नगर की नई सड़क के सम्मान में नागरिकों द्वारा चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’

August 3, 2026

रतलाम: करमदी फोरलेन पर दर्दनाक हादसा- डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत…

August 3, 2026

रतलाम: 10 लाख की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

August 2, 2026

रतलाम: दिल दहलाने वाली घटना- पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पति पर आरोप,आरोपी हिरासत में,हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

August 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच फोरलेन पर दंपति के साथ मारपीट कर डकैती करने के…

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026
Top Trending

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। महू-नीमच फोरलेन पर दंपति के साथ मारपीट कर…

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण…

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

By EditorAugust 3, 2026

रतलाम, 03 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के कॉलेज रोड पर सोमवार शाम ठेला…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.