Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

August 14, 2026

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार
रतलाम

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

EditorBy EditorAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। ग्राम मकोडियापाड़ा, नाहरपाडा एवं मोहनपाडा के निवासियों ने युंका अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में पक्के मार्ग के निर्माण को लेकर कलेक्टर कार्यालय रतलाम में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

वर्षों से कच्चे मार्ग के भरोसे तीन गांव

ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को भेजे गए शिकायत पत्र के अनुसार, बिरमावल-मुंदड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम मकोडियापाडा, नाहरपाडा और मोहनपाडा को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है। वर्षों बीत जाने के बाद भी यह रास्ता कच्चा ही पड़ा हुआ है। तीनों गांवों के निवासी रतलाम शहर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए वर्षों से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं।

कई बार की गई शिकायत, लेकिन मिला केवल आश्वासन-

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस पक्के मार्ग के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत मुंदड़ी एवं सरवनीजागीर के सरपंच, सचिव तथा अन्य पंचायत पदाधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया। हालांकि हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही हाथ लगा और धरातल पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका।

स्वास्थ्य सेवाएं ठप, एम्बुलेंस भी गांव तक पहुंचने में असमर्थ-

वर्तमान में बारिश के मौसम के कारण यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ और गड्ढों से भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प होने की कगार पर पहुंच गया है। रास्ते की दयनीय स्थिति के कारण गांव में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना अत्यंत कठिन हो गया है। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस को गांव तक बुलाने पर वह भी कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण गांव में प्रवेश नहीं कर पाती, जिससे ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

रोजमर्रा के सामान और दैनिक दिनचर्या पर पड़ा असर-

मार्ग के कच्चा होने और अत्यधिक कीचड़ की वजह से ग्रामीण रतलाम शहर आकर अपने दैनिक उपयोग का सामान लाने-ले जाने में भी पूरी तरह असमर्थ महसूस कर रहे हैं। रास्ते के चलते गांव के विद्यार्थियों, किसानों और दैनिक मजदूरों को अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

त्वरित जांच और पक्के निर्माण की मांग-

समस्त ग्रामवासियों ने कलेक्टर से नम्र निवेदन किया है कि इस मामले में त्वरित जांच के आदेश प्रदान किए जाएं तथा ग्रामीणों की गंभीर समस्या को देखते हुए इस मार्ग को जल्द से जल्द पक्का बनवाने की कृपा की जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से स्थायी मुक्ति मिल सके।इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के साथ सोनू गुर्जर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा
Next Article मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..
Editor

Related Posts

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

August 14, 2026

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 14, 2026

रतलाम: बड़नगर से आ रहे रतलाम के सर्राफा व्यापारी से बस में लूट, स्वर्ण आभूषणो से भरा बैग ले गए बदमाश.. एसपी अमित कुमार पहुंचे मौके पर,सर्चिंग जारी

August 13, 2026

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

August 13, 2026

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026

रतलाम : पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, दो लाख रुपए अर्थदंड

August 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम रानीसिंह में जन-विश्वास…

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026
Top Trending

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम…

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति…

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

By EditorAugust 14, 2026

इंदौर, 14 अगस्त(खबरबाबा. काम)। लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.