Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा
मध्यप्रदेश

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

EditorBy EditorAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
इंदौर, 14 अगस्त(खबरबाबा. काम)। लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिक निगम इंदौर में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापा कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी की वैध आय की तुलना में करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने का दावा किया गया है। दोनों ठिकानों पर सर्चिंग अभी जारी है। शुक्रवार सुबह 7:00 कार्रवाई शुरू हुई।
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा एसपी लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा यह कार्रवाई की गई।
लोकायुक्त के अनुसार, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय नगर निगम इंदौर में सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनके करीब 31 वर्ष के सेवाकाल के दौरान अर्जित संपत्ति की जांच में आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जांच में सामने आया कि अधिकारी की पत्नी के नाम से आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर में 40×50 के भूखंड पर जी+3 भवन निर्मित है। इस भवन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
इसी तरह पत्नी के नाम से गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र के भूखंड क्रमांक 32 पर जी+2 भवन निर्मित कर छात्रावास संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपये खर्च होना बताया गया है।
इसके अलावा पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन खरीदने तथा अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपये व्यय होना पाया गया है।
लोकायुक्त के मुताबिक, अधिकारी को पूरे सेवाकाल में अनुमानित 80 लाख रुपये वेतन प्राप्त हुआ, जबकि जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपये का व्यय सामने आया है। इस हिसाब से वैध आय की तुलना में 1,73,08,069 रुपये अधिक, यानी करीब 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति का प्रारंभिक आकलन किया गया है।
लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी सुनील तालान और आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया की टीम द्वारा दोनों ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान संपत्ति और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है तथा सर्च पूरी होने के बाद अनुपातहीन संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सकेगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी
Next Article कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार
Editor

Related Posts

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026

ऐतिहासिक फैसलों पर कैबिनेट की मुहर: मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026″ को विधानसभा में प्रस्तुत करने सहित 9 बड़े विधेयकों को मंजूरी

July 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं…

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 14, 2026
Top Trending

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति…

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

By EditorAugust 14, 2026

इंदौर, 14 अगस्त(खबरबाबा. काम)। लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम, 14 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के रेनमऊ फंटे पर बस…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.