Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
मध्यप्रदेश

सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

EditorBy EditorSeptember 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
सिवनी, 5सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। नेशनल हाईवे-44 पर सोने-चांदी के जेवरात लेकर जा रहे व्यापारी से हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया 100 प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये बताई गई है। त्वरित कार्रवाई में पुलिस की 10 विशेष टीमों ने नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा, लखनादौन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

एडीजीपी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा, डीआईजी राकेश कुमार सिंह और एसपी सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया गया।

मिर्ची पाउडर आंखों में डालकर लूटा था जेवरात से भरा बैग

पुलिस के अनुसार, लखनवाड़ा निवासी योगेन्द्र बघेल पिछले करीब 10 वर्षों से पार्टनरशिप में गांव-देहात के साप्ताहिक हाट बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात बेचने का काम करते हैं। 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वे बंडोल बाजार से जेवरात लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लखनवाड़ा लौट रहे थे।

ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए ओवरटेक किया और उनकी बाइक के सामने अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उन्हें नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकाया और उनके पास रखे करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात तथा नकदी लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कीमत करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई गई थी।
घटना की रिपोर्ट 4 सितंबर को दर्ज होने के बाद थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

10 विशेष टीमों ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने तत्काल 10 विशेष टीमों का गठन किया। टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया। पुलिस ने वारदात से जुड़े संभावित मार्गों और स्थानों के 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा, लखनादौन सहित कई क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की गई।
लगातार किए गए प्रयासों और पुलिस टीमों के समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के 24 घंटे के भीतर ही सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया।

1.11 करोड़ का मशरूका बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद मशरूके में 320 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 48 लाख रुपये है, 26 किलो चांदी, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, करीब 2 लाख रुपये मूल्य की तथा सात मोबाइल फोन, करीब 1 लाख रुपये मूल्य के शामिल हैं। इस तरह कुल बरामद मशरूके की कीमत करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये है।

सभी आरोपी आदतन अपराधी

पुलिस ने मामले में जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंजारा, भूपेन्द्र जंघेला, योगेश साहू, राज उर्फ आरव उइके, दुर्गेश नागोत्रा, आकाश डेहरिया और आदित्य उर्फ सिद्धू लाहोरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आदित्य उर्फ सिद्धू के खिलाफ नौ, भूपेन्द्र और योगेश के खिलाफ चार-चार, जितेन्द्र और दुर्गेश के खिलाफ तीन-तीन, आकाश के खिलाफ दो तथा राज उर्फ आरव के खिलाफ एक पूर्व अपराध दर्ज है। जितेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज बताया गया है।

टीम वर्क से मिली बड़ी सफलता

डकैती की वारदात के बाद पुलिस द्वारा जिस तेजी से विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया और CCTV फुटेज के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, उससे 24 घंटे के भीतर न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, बल्कि लूटा गया पूरा माल भी बरामद कर लिया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से 83% जघन्य अपराधों में दोषसिद्धी,इस वर्ष 19 मामलों में आरोपियों को कठोर सजा, हत्या के 13 मामलों में उम्रकैद
Next Article रतलाम: न्यूसेंस एलिमेंट पर तत्काल मुकदमा, गुंडा तत्वों का बॉन्ड ओवर कराने के निर्देश..अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक..बॉन्ड का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजें जाएंगे, आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई होगी
Editor

Related Posts

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में मंगलवार…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.