Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी
रतलाम

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

EditorBy EditorAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 14 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के रेनमऊ फंटे पर बस में सवार सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी के एक दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यापारी ने घटना के बाद अपने दोस्त को बुलाकर यह सोना सौंपा था। खास बात यह है कि व्यापारी ने न तो पुलिस को इसकी जानकारी दी और न ही शिकायत में इसका उल्लेख किया। सोना बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यवसायी अर्पित चौरड़िया गुरुवार रात बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। वे व्यापारिक काम से बड़नगर गए थे। शिकायत के मुताबिक इसी दौरान पांच संदिग्ध व्यक्ति बस में सवार हुए। इनमें से एक बस चालक के पास जाकर बैठ गया, जबकि अन्य अलग-अलग स्थानों पर बैठ गए।
बताया गया है कि रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच रेनमऊ फंटे पर संदिग्धों ने बस रुकवाई। बस रुकते ही अन्य आरोपियों ने व्यापारी के पास रखा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी में व्यापारी के पास करीब 5 किलो सोने के आभूषण होने और इन्हीं के लूटे जाने की बात सामने आई थी।

पुलिस ने रात में ही शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू करने के साथ ही व्यापारी से घटना और उसके व्यापारिक लेनदेन को लेकर पूछताछ की।
पुलिस व्यापारी को लेकर बड़नगर भी पहुंची और वहां उन व्यापारियों से जानकारी ली, जिन्हें उसने सोना दिया था तथा जिनसे भुगतान लिया था।इसके बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि व्यापारी अपने साथ कितना सोना लेकर रतलाम के लिए निकला था और उसके पास सोने की कुल मात्रा कितनी थी।

घटना के बाद दोस्त को बुलाकर दिया सोना!

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद व्यापारी ने धराड़ चौकी के पास अपने एक दोस्त को बुलाया और उसे करीब 300 ग्राम सोना सौंप दिया। इस दौरान व्यापारी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर व्यापारी ने दोस्त को सोना दिया, वहां से एक मुखबिर के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने रात में ही व्यापारी के दोस्त को थाने बुलाया और उसके पास से करीब 300 ग्राम सोना बरामद कर लिया।

अब इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

सोना बरामद होने के बाद पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यापारी ने घटना के बाद दोस्त को सोना देने की बात पुलिस से क्यों छुपाई? क्या व्यापारी वास्तव में करीब 5 किलो सोना लेकर बड़नगर से रतलाम आ रहा था? यह भी संभव है कि व्यापारी ने घटना के बाद उसके पास बचा हुआ सोना सुरक्षित रखने के लिए दोस्त को सौंप दिया।
पुलिस रेनमऊ फंटे से लेकर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। बस में सवार संदिग्धों की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बड़नगर से आ रहे रतलाम के सर्राफा व्यापारी से बस में लूट, स्वर्ण आभूषणो से भरा बैग ले गए बदमाश.. एसपी अमित कुमार पहुंचे मौके पर,सर्चिंग जारी
Next Article शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा
Editor

Related Posts

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026

रतलाम: भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव,बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में गुरुवार रात चड्डी-बनियान…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम, 28 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में चोरी की वारदातों ने एक बार…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.